VIDEO: घर के बाहर उमड़े फैंस को सलमान खान ने दी ईदी; भांजी संग बुलेट प्रूफ बालकनी से किया सलाम

Eid 2025: Salman Khan greets fans with niece Ayat through bulletproof glass, Video
X
फैंस को सलमान खान ने दी ईदी; बुलेट प्रूफ बलकनी से किया सलाम
Salman Khan: ईद का त्योहार भाईजान सलमान खान के दीददार के बिना अधूरा है। मुंबई में उनके घर के बाहर हर साल हजारों फैंस की भीड़ उमड़ी है जो इस साल भी देखने को मिली। सलमान खान ने अपने फैंस से खास मुलाकात की।

Salman Khan Eid 2025 Celebration: सुपरस्टार सलमान खान हर साल अपने घर पर ईद का त्योहार मनाते हैं। इस साल ईद के जश्न के साथ उनकी फिल्म 'सिकंदर' भी रिलीज हुई है। ऐसे मौके पर ये त्योहार उनके लिए और भी खास हो गया है। 31 मार्च 2025 को देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है, लेकिन उससे भी खास नजारा भाईजान के घर के बाहर देखने को मिला जिनकी एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस का जनसैलाब उमड़ गया।

एक्टर सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर के बाहर 31 मार्च की शाम हजारों फैंस का सैलाब जमा हो गया जो ईद के दिन अपने फेवरट स्टार का दीदार करना चाहते थे। वहीं सलमान खआन भी अपने दंबग स्टाइल में फैंस से मिलने के लिए घर की बालकनी पर आए जहां उन्होंने फैंस को सलाम किया और हाथ जोड़कर, फ्लाइंग किस देकर उनका अभिवादन किया। सफेद पठानी कुर्ता पहने सलमान खान अपनी भांजी आयत के साथ बालकनी के पास आए शीशे से ही फैंस को ग्रीट किया।

बताते चलें, बीते साल सलमान खान की सुरक्षा को देखते हुए उनके घर की बालकनी पर बुलेटप्रूफ शीशे लगाए गए हैं। इस बालकनी से ही अभिनेता हर साल ईद और अपने जन्मदिन पर फैंस से मिलने आते थे लेकिन साल 2024 में उनके घर के बाहर हुई हवाई फायरिंग और एक्टर के करीबी दोस्त व एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद से ही उनकी सुरक्षा तगड़ी हो गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story