Shilpa Shetty Personality rights: बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पर्सनैलिटी राइट्स को कानूनी सुरक्षा दी है। अब उनके नाम, तस्वीर, आवाज और पहचान को उनकी बिना अनुमति के इस्तेमाल नही किया जा सकता है।

Shilpa Shetty Personality rights: बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनालिटी राइट्स को लेकर सजग हो गए हैं। सलमान खान, ऐश्वर्या-अभिषेक, करण जौहर जैसे सेलेब्स के बाद अब शिल्पा शेट्टी को भी उनके पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर बड़ी कानूनी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी करते हुए शिल्पा शेट्टी के नाम, तस्वीर, आवाज और उनकी पहचान से जुड़े किसी भी रूप के अनधिकृत इस्तेमाल पर सख्त रोक लगा दी है।

अदालत ने अपने आदेश दिया है कि किसी भी व्यक्ति या प्लेटफॉर्म को शिल्पा शेट्टी की पहचान का गलत इस्तेमाल करने या उन्हें गलत तरीके से प्रस्तुत करने की अनुमति नहीं है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि अगर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अभिनेत्री से जुड़ा कोई मानहानिकारक या अधिकारों का उल्लंघन करने वाला कंटेंट मौजूद है, तो उसे तुरंत हटाया जाए।

ये भी पढ़ें- कुवैत से जान बचाकर भारत लौटीं Urvashi Rautela: बोलीं- 'फ्लाइट में बैठते ही अचानक बहुत डर...'

Shilpa Shetty

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को भी दी गई जिम्मेदारी

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि किसी सार्वजनिक हस्ती की पहचान और प्रतिष्ठा का व्यावसायिक फायदा उठाने या डिजिटल रूप से छेड़छाड़ करने की इजाजत बिना उनकी अनुमति के नहीं दी जा सकती।

साथ ही अदालत ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और इंटरनेट इंटरमीडियरीज को निर्देश दिया कि यदि इस तरह का कोई अवैध कंटेंट उनकी जानकारी में आता है तो उसे तुरंत हटाने की कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें- Rashmika-Vijay की वीडियो ने तोड़ा रिकॉर्ड: इंस्टाग्राम पर मिले 13 करोड़ व्यूज, विराट से लेकर मेसी-रोनाल्डो तक को छोड़ा पीछे!

इस मामले में शिल्पा शेट्टी की ओर से पैरवी कर रहीं वकील सना रईस खान ने कहा कि यह आदेश डिजिटल दुनिया में बढ़ते डीपफेक और किसी की पहचान की नकल करने जैसी समस्याओं से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिल्पा शेट्टी

2025 में शिल्पा ने दायर की थी याचिका

बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी ने नवंबर 2025 में बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अपने पर्सनैलिटी राइट्स की कानूनी सुरक्षा की मांग की थी। हाल की सुनवाई के दौरान अदालत ने उन एआई टूल्स को लेकर भी चिंता जताई थी, जो बिना अनुमति के सेलिब्रिटीज की छवि और आवाज की नकल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Lahore 1947 Movie: सनी देओल की 'लाहौर 1947' बड़ा अपडेट, आमिर खान ने बताया टाइटल बदलेगा या नहीं

aishwarya rai, abhishek bachchan, amitabh bachchan

अन्य सितारों को भी मिल चुकी है राहत

शिल्पा शेट्टी से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे इस तरह की कानूनी सुरक्षा हासिल कर चुके हैं। इनमें काजोल, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय और सलमान खान जैसे नाम शामिल हैं, जिन्हें अदालत ने इंटरनेट पर उनकी पहचान के गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए पर्सनालिटी राइट्स सुरक्षित किए हैं।