Logo
election banner
Amitabh Bachchan Hospitalized: अभिनेता अमिताभ बच्चन को शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी आज एंजियोप्लेस्टी सर्जरी हुई है।

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अमिताभ बच्चन की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की उम्र 81 वर्ष है।

अस्पताल में हुई सर्जरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की शुक्रवार को एंजियोप्लेस्टी सर्जरी की गई है। खबरें हैं कि आज 15 मार्च को सुबह करीब 6 बजे उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एटमिट किया गया। उन्हें सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार की दोपहर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने 'आपका हमेशा आभारा' लिखा है। इससे माना जा रहा है कि उन्होंने सर्जरी होने के बाद इस पोस्ट के जरिए अपने फैंस और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया है।

अबतक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
हालांकि अब तक अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी होने की खबर पर उनकी टीम या उनके परिवार से किसी का भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल अस्पताल से भी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बिग बी ने शेयर की थीं फैंस से मुलाकात की तस्वीरें
महानायक अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें चाहनेवालों की लिस्ट बहुत लंबी है। उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेताब रहते हैं। बिग बी के मुंबई स्थित घर 'जलसा' के बाहर करोड़ों फैंस का जमघट लगा रहता है। वहीं बीते रविवार को भी उनके घर के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ देखी गई थी जिसकी झलक खुद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर दिखाई थी।

उन्होंने बीते दिन 14 मार्च को इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा था- 'हम्बल्ड बीयोंड'। बता दें, बिग बी हर रविवार अपने घर जलसा के बाहर फैंस के साथ मुलाकात करते हैं और उनका अभिवादन करते हैं। 

 

5379487