Akaay Name Meaning: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटे का नाम 'अकाय' रखा; क्या होता है इसका मतलब, जानें

Akaay Meaning
X
What is the meaning of Akaay?
Akaay Meaning:विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को अपने घर में बेटे का जन्म होने की जानकारी दी। कपल ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। आइए जानते हैं कि इस नाम का क्या मतलब होता है और क्यों इसे भगवान शिव के साथ जोड़ा जा रहा है।

Akaay Name Meaning: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की जानकारी दी। कपल ने अपने बच्चे का नाम अकाय रखा है। इसके बाद से ही दोनों फैन्स की इस बात में इंटरेस्ट बढ़ गया है कि इसका मतलब क्या होता है। आइए जानते हैं कि इस खुबसूरत नाम का मतलब क्या होता है। क्यों इस नाम को भगवान शिव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

क्या हाेता है अकाय का मतलब
अकाय का मतलब सीधे तौर पर कहें तो 'निराकार' होता है। जो बिना शरीर या काया के हो, काया-रहति, या देह रहित. अकाया का मतलब शरीर धारण न करने वाला यानी अजन्मा. या आकार और रूप से रहित- निराकार कहते हैं. आपको बता दें भगवान शिव को निराकार कहा जाता है। यानी अकाय का नाम भगवान शिव के नाम पर रखा गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है कि विराट और अनुष्का ने अकाय नाम रखने की क्या वजह है।

अकाय नाम कई भाषाओं में होता है इस्तेमाल
अकाय एक ऐसा शब्द है जिसका कई भाषाओं में इस्तेमाल होता है। इससे पता चलता है कि अनुष्का और विराट ने काफी सोच समझकर अपने नए बच्चे का नामकरण किया। तुर्की में इसका मतलब चमकता चांद यानी कि पूर्णिमा का चांद या फिर पूर्णिमा की चांदनी की झीनी रोशनी को कहते हैं। इस नाम के लोगों का लक्की नंबर 1 होता है। वहीं भारतीय वैदिक ज्योतिष अंक गणित के मुताबिक इस नाम का शुभ अंक 5 होता है।

फिलिपिनो और राजस्थानी में भी इसका है मतलब
फिलिपन्स में बोली जाने वाली फिलिपिनो में भाष में इसका मतलब राह दिखाना या मार्गदर्शन करना होता है। राजस्थानी में इस शब्द का मतलब काया से मुक्त या देह से मुक्त होता है। इसके साथ ही इसका मतलब होता है जो अजन्मा हो यानी कि जिसने जन्म ही नहीं लिया हो।

विराट और अनुष्का ने पोस्ट में क्या लिखा?
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी दी। इस पोस्ट में लिखा है कि हम अपने बेटे और वामिका के छोटे भाई अकाय का स्वागत करते हैं। हम अपनी जिंदगी के इस बेहद खूबसूरत क्षण में आप लोगों के आशीष की कामना करते हैं। साथ ही हमारा यह भी अनुरोध कि हमारी प्राइवेसी को बनाए रखे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से अकाय नाम वायरल हो रहा है। लोग इसका मतलब ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story