Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में साहिल खान हुए गिरफ्तार, मुंबई पुलिस के हिरासत में एक्टर

Sahil Khan Arrested
X
महादेव बेटिंग ऐप केस में साहिल खान हुए गिरफ्तार, मुंबई पुलिस के हिरासत में एक्टर
Sahil Khan Arrested:  एक्टर साहिल खान एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। वहीं महादेव सट्टेबाजी App मामले में उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Sahil Khan Arrested: एक्टर साहिल खान एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल, महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस में कार्रवाई को आगे बढ़ाते अब मुंबई पुलिस ने ऐप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन लोगों में एक्टर साहिल खान भी जुड़े हुए हैं। वहीं इसकी जांच के लिए मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मुंबई पुलिस के हिरासत में साहिल खान
हलांकि, कुछ दिन पहले इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी और एक्टर ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी भी लगाई थी। लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक्टर को हिरासत में ले लिया है और अब मुबंई लाया जा रहा हैं। बता दें, महादेव ऐप मामले में अब कई एक्टर्स के नाम सामने आ चुके है। वहीं इस लिस्ट अब साहिल खान का नाम भी शामिल हो गया हैं। साथ ही एक्टर लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं। जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं साहिल खान
आपको बता दें, साहिल खान 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज़ मी' जैसी फिल्मों में अपने रोल्स के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही एक्टर अब फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए हैं। उन्होंने डिवाइन न्यूट्रिशन नाम का ब्रांड लॉन्च किया है। जो फिटनेस सप्लीमेंट देती है।

इस मामले मे एक्टर के अलावा कई नाम शामिल
इस महादेव सट्टेबाजी ऐप के जरिए लोगों को 15,000 करोड़ रुपए अधिक की धोखाधड़ी की गई है। माटुंगा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, जुआ अधिनियम, आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं को लागू करते हुए शिकायत दर्ज की है और आगे की जांच चल रही है। एक्टर पर पुलिस ने IPC की धारा 420,467,468,471,120(B) और जुआ एक्ट, IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके साथ ही इस मामले में साहिल खान और डाबर कंपनी के गौरव बर्मन और मोहित बर्मन और अन्य के नाम शामिल किए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story