Logo
election banner
The Code Life: सच्ची कहानी पर आधारित एक फिल्म 28 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने डबिंग का काम पूरा किया है। इसे बनाने में 9 साल लगे और फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ रुपए है। 

The Code Life: सच्ची कहानी पर आधारित एक फिल्म 28 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने डबिंग का काम पूरा किया है। इसे बनाने में 9 साल लगे और फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ रुपए है। 

इस फिल्म में नजीब नाम के एक युवक की सच्ची कहानी दिखाई गई है। फिल्म का नाम  'द कोड लाइफ आडुजीवितम' है। जो 28 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मलयालम सुपर स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने कई भाषाओं में डबिंग का कार्य किया है। 

कई भाषाओं में हो रही रिलीज
पृथ्वीराज सुकुमारन के मुताबिक तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में डबिंग पूरी हो गई है। यह फिल्म मलयालम साहित्य की दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास 'आडुजीवितम' की कहानी पर आधारित है। इस उपन्यास के लेखक बेंयामिन ने 12 भाषाओं में इसका अनुवाद किया है। यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी डेजर्ट फिल्म होगी। आडुजीवितम फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ रुपए है। ब्लेसी ने इस फिल्म को लेकर 2015 में काम शुरू किया था।

नजीब नाम के युवक पर बनी फिल्म
पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि नजीब की अविश्वसनीय सच्ची कहानी देखने के लिए आप सब तैयार हो जाइए। यह एक महाकाव्य फिल्म है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर ही काफी बेमिसाल है। इस फिल्म में नजीब नाम के युवक की सच्ची कहानी दिखाई गई है, जो नब्बे के दशक की शुरुआत में विदेश में अपना भाग्य तलाशने के लिए घर से निकल गया था। जिसमें काफी संघर्ष के बाद वह केरल के हरे-भरे समुद्र तटों से पलायन कर विदेश पहुंचा था। 

फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं ये स्टार
'द कोड लाइफ आडुजीवितम' में कई स्टारों ने अपना प्रदर्शन दिखाया है। जिसमें हॉलीवुड अभिनेता जिमी ज्यां लुईस, अमला पॉल और के.आर. गोकुल, लोकप्रिय अरब अभिनेता तालिब अल बलुशी और रिक अबी मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं। फिल्म में म्यूजिक एआर रहमान का उपयोग किया गया है। दुनिया भर के कई देशों में फिल्माई गई यह फिल्म मलयालम सिनेमा जगत का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमैटोग्राफिक अनुभव मिलेगा।

5379487