Logo
Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को एक साथ जारी किया जाएगा। यह जानकारी बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की है।

कब जारी होगा रिजल्ट?
हालांकि रिजल्ट जारी होने का सटीक समय अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी परिणाम दोपहर के समय जारी होने की संभावना है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और लॉगिन डिटेल पहले से तैयार रखें।

कब हुई थीं परीक्षाएं?
कक्षा 8वीं की परीक्षाएं: 19 फरवरी से 4 मार्च 2026
कक्षा 5वीं की परीक्षाएं: 20 फरवरी से 5 मार्च 2026
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की गई थीं। परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित था।

ऐसे चेक करें RBSE Result 2026

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Student Corner” या “Result” सेक्शन पर क्लिक करें
  • अपनी कक्षा (5th या 8th) का चयन करें
  • रोल नंबर / लॉगिन डिटेल दर्ज करें
  • Submit बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें या प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें
7