PSEB Date Sheet 2025: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल

Manipur Class 12th Result 2025
X
Manipur Class 12th Result 2025
PSEB Date Sheet 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 7 मार्च से 13 मार्च 2025 तक होंगी। एग्जाम एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

PSEB Date Sheet 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। अभिभावक और छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, परीक्षाएं 7 मार्च से 13 मार्च 2025 तक होंगी। एग्जाम एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं अंग्रेजी के पेपर से शुरू होंगी और पर्यावरण अध्ययन के साथ समाप्त होंगी।

तारीख विषय
7 मार्च 2025 अंग्रेजी
10 मार्च 2025 अंक शास्त्र
11 मार्च 2025 पंजाबी
12 मार्च 2025 हिन्दी
13 मार्च 2025 पर्यावरण अध्ययन

पास प्रतिशत
पीएसईबी कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। पीएसईबी के मुताबिक, छात्रों को प्रत्येक थ्योरी के साथ-साथ पंजाब कक्षा 5वीं प्रेक्टिकल परीक्षा में कम से कम 20% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। बता दें, पिछले साल, पीएसईबी 5वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.84 प्रतिशत था। पीएसईबी कक्षा 5वीं परिणाम के आंकड़ों के अनुसार, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.81% और लड़कियों का 99.86% था।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, PSEB 5th Date Sheet 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परीक्षा कार्यक्रम वाली एक PDF file स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अंत में पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story