Logo
election banner
MP Board Class 12 Exam: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल (Board of Secondary Education Bhopal) की परीक्षाएं शुरू हो गई है। आज 12वीं का हिन्दी का पहला पेपर था, जो अब खत्म हो गया है। कैसा आया था पेपर, बच्चों ने कैसे किया हाल जानिए स्टूडेंट्स से...

MP Board class 12 Exam Analysis: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल (Board of Secondary Education Bhopal) की 12वीं की परीक्षाएं आज मंगलवार यानी 06 फरवरी से शुरू हो गई है। क्लास 12वीं का पहला बोर्ड पेपर हिंदी का था। जो सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुआ। जानिए स्टूडेंट्स से कि कैसा आया था बोर्ड 12वीं का हिन्दी पेपर और पेपर में कहां आई दिक्कत।

यह भी पढ़ें: MP Board Exam, Expert Tips: विज्ञान में 100% अंक लाने का क्या है फॉर्मूला; स्टूडेंट्स कैसे करें तैयारी, एग्जाम में किन बातों का रखें ध्यान?

7.48 लाख छात्र दे रहे परीक्षा
हिन्दी 12वीं बोर्ड का पेपर भोपाल समेत प्रदेशभर में आयोजित हुआ। 12वीं के लिए 7.48 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है। भोपाल के मिसरोद के शासकीय नवीन उच्च. माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड का केंद्र बना हुआ है। जहां स्टूडेंट्स केंद्र से बाहर आते समय हरिभूमि की डिजिटल टीम को बताया कि हिन्दी 12वीं का पेपर आसान और सरल आया था। जानिए किसने क्या कहा

परीक्षा केंद्र से बाहर आते समय कक्षा 12वीं का छात्रा रूबी, महक, अरीबा और पलक से बात हुई। ये सभी छात्रा कॉमर्स संकाय से पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हम प्रतिदिन 6-7 घंटे घर में पढ़ाई किए। तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान का सहारा लिया, लेकिन हिंदी विषय की कोचिंग नहीं की। छात्राओं के अनुसार पेपर बहुत ही सरल था। पेपर को हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। ये सभी छात्राएं स्कोप पब्लिक स्कूल भोपाल में पढ़ाई करती हैं। इसमें से रूबी रावत ने कहा कि हमें 12 वीं के बाद एडवोकेट बनने का सपना है। जबकि उसके साथ की लड़कियों का कहना है कि हम बैंक सेक्टर में जॉब करेंगे।

यह भी पढ़ें: MP Board EXAM Tips: ऐसे करें अंग्रेजी की तैयारी मिलेंगे 100 फीसदी अंक, परीक्षा में इन खास बातों का ख्याल रखें 12वीं के छात्र

छात्रा महक चौहान के परिजन(नाना) से परीक्षा की तैयारियों को लेकर बात हुई तो उन्होंने बताया कि महक प्रतिदिन घर में 4-5 घंटे पढ़ाई करती थी। हम लोग हमेशा से उसे तनाव में रहकर पढ़ाई करने को मना करते थे। छात्रा ने बताया कि हमें इकोनॉमिक्स विषय सबसे ज्यादा पसंद है, लेकिन हिंदी का पेपर काफी अच्छा रहा। परीक्षा बोध का काफी सहारा मिला। महक ने अपने करियर को लेकर बिजनेस करने की इच्छा जताई। परीक्षा के दौरान महक ने अपने नाना महेन्द्र सिंह चौहान को तैयारी में सहयोग करने की बात कही।

वहीं छात्र पीयूष दुबे ने पेपर को लेकर कहा कि पेपर औसतन अच्छा रहा। पीयूष बायो विषय से पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि हमने कई बार रिवीजन किया जिसका फायदा हमें हिंदी विषय के पेपर में मिला। पीयूष ने बताया कि ऑनलाइन और कोचिंग दोनों के माध्यम से पढ़ाई की हैं।

एक अन्य छात्र मोहित हेकड़े से बोर्ड पेपर को लेकर जब बात की गई तो उनका कहना था कि हमने पेपर से 2 दिन पूर्व ही पढ़ाई शुरू की। पेपर औसतन ठीक रहा। उन्होंने कहा कि मै एक एवरेज स्टूडेंट हूं, मेरा लिए पेपर अच्छा रहा। परीक्षा के एक दिन पूर्व 8 घंटे रिवीजन करने की बात कही। मोहित गणित संकाय के छात्र हैं। उनका सपना बिजनेस करना है।

यह भी पढ़ें: MP BOARD EXAM:जीव विज्ञान के छात्र ऐसे करें तैयारी, 12वीं कक्षा में मिलेंगे 100 फीसदी अंक, अपनाएं ये खास ट्रिक्स

संस्कार भारती की छात्रा रागिनी सिंह कॉमर्स संकाय विषय से पढ़ाई कर रही है। उन्होंने 4-6 घंटे घर में तैयारी करने की बात कही। रागिनी के पिता मनोज सिंह ने बताया कि तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। घर में ही ऑनलाइन तैयारी की। घर में तैयारियों को लेकर किसी प्रकार का कोई दवाब नहीं दिया गया। प्रेशर में पढ़ाई करने को हमेशा से मना किया। छात्रा के अनुसार पेपर काफी अच्छा रहा।

यहां देखिए 12वीं बोर्ड हिन्दी का पेपर

MP Board 12th Hindi Paper
MP Board 12th Hindi Paper
MP Board 12th Hindi Paper
MP Board 12th Hindi Paper
MP Board 12th Hindi Paper

परीक्षा संबंधी समस्या के लिए इस नंबर पर करें कॉल
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के हेल्पलाइन सेंटर में रोजाना एक हजार से अधिक कॉल पहुंच रहे हैं। इसमें छात्र परीक्षा संबंधी समस्यों के लिए सुबह 8 से रात 8 बजे तक समाधान पा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड के टोल फ्री नंबर 18002330175 पर कॉल करना होगा।

5379487