JPSC CCE Answer Key 2024: जेपीएससी का आंसर शीट जारी, यहां करें चेक

JPSC CCE Answer Key 2024
X
JPSC CCE Answer Key 2024
JPSC CCE Answer Key 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा (जेसीसीएससीई) प्रीलिम्स 2024 की आंसर शीट जारी कर दी है।

JPSC CCE Answer Key 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा (जेसीसीएससीई) प्रीलिम्स 2024 की आंसर शीट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी आंसर शीट देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें आंसर शीट
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in/ पर जाएं।
"झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा (जेसीसीएससीई) के लिए मॉडल उत्तर कुंजी" शीर्षक वाले लिंक को देखें और उस पर क्लिक करें।
जेपीएससी प्रारंभिक उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
प्रदान की गई अनंतिम उत्तर कुंजी के साथ अपने उत्तरों को दोबारा जांचें।
भविष्य के संदर्भ के लिए जेपीएससी उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करें।

बता दें, यदि उम्मीदवारों को कोई आपत्ति है तो वह आंसर शीट पर आपत्ति उठा सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2024 शाम ​​5 बजे तक है। जारी उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी नियुक्ति
इस भर्ती के लिए उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) के 207 पद भरे जाएंगे। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के 35, राज्य कर पदाधिकारी के 56 पद, कारा अधीक्षक के 2, झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) के 10, जिला समादेष्टा के 1, सहायक निबंधक के 8, श्रम अधीक्षक के 14, प्रोबेशन पदाधिकारी के 6, उत्पाद निरीक्षक के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story