JNVST Class 6 Result 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर navodaya.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। जानें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया।
JNVST Class 6 Result 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने आज, 17 मार्च 2026 को कक्षा 6 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड navodaya.gov.in और cbseit.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (How to Check JNVST Class 6 Result 2026)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "JNVST Class 6 Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब "View Individual Result" का विकल्प चुनें।
- अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
JNVST Class 6 Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया
चयन सूची (Selection List) में स्थान पाने वाले छात्रों को अब एडमिशन के लिए संबंधित नवोदय विद्यालय में दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
- ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पिछले 2 वर्षों के अध्ययन का प्रमाण पत्र
- पिछली स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
- पासपोर्ट साइज फोटो