राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 पेपर-2 (B.Arch और B.Planning) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें JEE Main Paper-2 आंसर-की
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘JEE Main Answer Key 2026 for Paper 2’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
आज है आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका
जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, वे आज यानी 20 फरवरी रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करते समय प्रति प्रश्न निर्धारित नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस जमा करना अनिवार्य होगा। तय समय के बाद ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी और किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।










