Logo
बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक संपन्न कराई जाएंगी।

हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अहम अपडेट है। Board of School Education Haryana (BSEH) ने 16 फरवरी को कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब छात्र अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा की अंतिम तैयारियों में जुट सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक संपन्न कराई जाएंगी।

रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए अलग व्यवस्था
जो विद्यार्थी रेगुलर मोड में पढ़ाई कर रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। उन्हें अपने-अपने स्कूल में जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से प्रवेश पत्र लेना होगा। वहीं प्राइवेट माध्यम से परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में क्या जांचें?
प्रवेश पत्र प्राप्त करने के बाद छात्र अपना नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा केंद्र और अन्य व्यक्तिगत जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क करें। ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एक ही शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं
हरियाणा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। कुछ विषयों के लिए ढाई घंटे का समय निर्धारित किया गया है, जिनकी परीक्षा 12:30 से 3:00 बजे तक होगी।

5379487