Logo
election banner
Rules Change From 1st February 2024: फरवरी महीने के शुरुआत के साथ ही NPS विड्रॉल, ऑनलाइन ट्रांसजैक्शन समेत कई नए नियम लागू होने वाले हैं।

Rules Change From 1st February 2024: देश का अंतरिम बजट (Budget 2024) गुरुवार यानी 1 फरवरी को पेश होने जा रहा है। इसी दिन आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले 5 नियम लागू हो जाएंगे। इनमें एनपीएस विड्रॉल, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से लेकर फास्टैग तक कई नियम शामिल हैं। ऐसे में किसी तरह की असुविधा से बचने के लिए बदलाव की जानकारी जरूरी है। साथ ही जनवरी खत्म होने से पहले जरूरी कामों को भी निपटा लेना चाहिए। आइए जानते हैं, 1 फरवरी से कौन से नियम बदलेंगे...

1) Fastag KYC 
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 1 फरवरी से FASTags से जुड़ा नया नियम लागू करने का ऐलान किया है। इसके तहत एनएचएआई उन फास्टैग अकाउंट्स को बैन या ब्लैकलिस्ट करेगा करेगा, जिनकी केवायसी (KYC) पूरी नहीं है। फास्टैग केवाईसी अपडेट करने की डेडलाइन 31 जनवरी, 2024 को खत्म हो रही है।

2) NPS आंशिक निकासी के नियम
PFRDA ने 12 जनवरी, 2024 को आंशिक निकासी से जुड़ा एक सर्कुलर जारी किया था। इसके नियम 1 फरवरी से लागू होंगे। अब NPS खाताधारक अपने पेंशन अकाउंट के कंट्रीब्यूशन (एम्प्लॉयर योगदान को छोड़कर) का 25% तक विदड्रॉल कर पाएंगे। आवेदन करने पर वेरिफिकेशन के बाद ही CRA आंशिक निकासी की रिक्वेस्ट प्रोसेस करेगा।

3) IMPS फंड ट्रांसफर में बदलाव
अगर आप ऑनलाइन या नेटबैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो अब अपने बैंक अकाउंट में बिना बेनिफिशरी का नाम जोड़े 5 लाख रु. तक फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। यह सुविधा 1 फरवरी से मिलने लगेगी। इसके लिए आपको सिर्फ बेनिफिशरी का फोन नंबर और बैंक खाते का नाम एंटर करना होगा।

4) LPG गैस सिलेंडर की कीमतें 
पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस और फ्यूल के दामों में बदलाव करती हैं। ऐसे में 1 फरवरी से पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे वक्त से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

5) इस फरवरी में 11 दिन बैंकों की छुट्टी 
फरवरी 2024 में कई दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI ने नेशनल लेवल पर बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है। देशभर में कई तीज-त्‍योहारों के चलते छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार का अवकाश भी शामिल है। इस साल फरवरी के 29 दिनों में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम अटक सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम ट्रांजैक्शन बदस्तूर जारी रहेगा।

5379487