haribhoomi hindi news
Paytm का शेयर 7 दिसंबर के कारोबार में टॉप लूजर रहा। लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) और गोल्‍डमैन सैक्‍स ने स्‍टॉक को डबल डाउनग्रेड किया है। कई ब्रोकरेज फर्म ने पेटीएम का टारगेट प्राइस भी कम कर दिया।

Paytm Share Crash: फिनटेक कंपनी One97 Communication Ltd यानी पेटीएम के शेयरों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलने पर शेयर ने 650.65 रुपये का लो बनाया। दिनभर उतार चढ़ाव के बाद पेटीएम का शेयर 151.70 रुपए (-18.66%) की गिरावट के साथ 660.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, इसकी पिछली क्लोजिंग 813.30 रुपए थी। Paytm का शेयर 7 दिसंबर के कारोबार में टॉप लूजर रहा। लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) और गोल्‍डमैन सैक्‍स ने स्‍टॉक को डबल डाउनग्रेड किया है। कई ब्रोकरेज फर्म ने पेटीएम का टारगेट प्राइस भी कम कर दिया।

एक फैसले से Patym में लोअर सर्किट 
रिजर्व बैंक के निर्देश पर पेटीएम ने छोटे टिकट वाले पोस्टपेड लोन को स्लो करने का निर्णय लिया है। कंपनी के इस फैसले के बाद निवेशकों रिएक्शन शेयर प्राइस पर देखने को मिला। गुरुवार को बाजार खुलते ही पेटीएम के शेयर ने 20% की गिरावट के साथ लोअर सर्किट हिट किया।

20 अक्टूबर को बनाया था 52 वीक हाई
पेटीएम के शेयर ने इसी साल 20 अक्टूबर को 52 हफ्ते के अपने सबसे ऊपरी स्तर 998.30 को छुआ था। अब RBI की सख्ती के बाद कंपनी ने 50 हजार रु. से कम के पर्सनल लोन के नियमों में बदलाव करते हुए इन्हें कम करने का फैसला लिया। जबकि कंपनी के लोन अकाउंट्स में सबसे अधिक संख्या इन्हीं छोटे लोन की है। माना जा रहा है कि पेटीएम के इस निर्णय से पोस्टपेड लोन की संख्या घटकर आधी हो सकती है। संभावित नुकसान की आशंका के चलते शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

ब्रोकरेज ने Paytm को किया डाउनग्रेड
लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) और गोल्‍डमैन सैक्‍स ने स्‍टॉक को डबल डाउनग्रेड किया है। सिटी ने रेटिंग BUY से न्यूट्रल की है। टारगेट प्राइज भी 1300 रु. से कम कर 900 रुपए कर दिया है। इसके आलावा जेपी मॉर्गन ने भी टारगेट प्राइज 1200 से 900 कर दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने तो पेटीएम को डबल डाउनग्रेड कर BUY से न्यूट्रल किया और टारगेट प्राइज 1250 से कम कर 840 रखा। जबकि माक्वायरी ने 900 रु. के साथ न्यूट्रल की राय बना रखी है।

लिस्टिंग के बाद भी गिरावट में था शेयर 
बता दें कि One97 Communication Ltd यानी पेटीएम के शेयर की बेस प्राइस 2150 रुपए थी। लिस्टिंग के बाद से इसकी मार्केट वैल्यू करीब 1 लाख करोड़ रु. घट चुकी है। नवंबर 2021 के बाद से यह 21% से ज्यादा नीचे आ चुका था और गुरुवार को यह गिरावट और बढ़ गई। वॉरेट बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने फिनटेक कंपनी Paytm से अपनी हिस्सेदारी ओपन मार्केट के जरिए 1370 करोड़ रु. में बेच दी है। इससे बॉरेन बफेट को 600 करोड़ रुपए घाटा हुआ है। इससे निवेशकों के बीच नकारात्मक माहौल बना।

7