Godrej Group का बंटवारा: नए चेहरों को मिली बिजनेस की कमान, जानें कौन हैं न्यारिका होल्कर और पेरोजशा?

Godrej Group New Leadership
X
Godrej Group New Leadership
Godrej Group New Leadership: 127 साल पुराने गोदरेज कारोबारी घराने में पूरा बंटवारे पर अंतिम मुहर लग चुकी है। अब ग्रुप दो भागों में काम करेगा। इनमें गोदरेज परिवार की नई पीढ़ी को आगे रखा गया है। 

Godrej Group New Leadership: देश के सबसे पुराने (127 साल) गोदरेज समूह में बंटवारे पर अंतिम मुहर लग चुकी है। 2.3 लाख करोड़ रुपए वैल्यूएशन वाले ग्रुप की कंपनियों और संपत्तियों को गोदरेज परिवार ने बिना किसी विवाद के आपस में बांट लिया। समझौते के मुताबिक, एक भाग- आदि गोदरेज और नादिर गोदरेज को मिला है तो दूसरा- जमशेद गोदरेज और उनकी बहन स्मिता कृष्णा गोदरेज को मिला। दोनों नए ग्रुपों में गोदरेज परिवार के नए कई नए चेहरों को कारोबार की अहम जिम्मेदारियां मिली हैं।

आदि और नादिर गोदरेज को क्या मिला?
बंटवारे के समझौते के मुताबिक, आदि और नादिर गोदरेज को गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की कमान मिली है। इसमें पांचों लिस्टेड कंपनियां गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और एस्टेक लाइफ साइंसेस शामिल हैं। गोदरेज ग्रुप की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को बंटवारे की जानकारी दी गई है। आदि के बेटे पिरोजशा गोदरेज ग्रुप में नया चेहरा हैं। अभी उन्हें वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है।

जमशेद और स्मिता कृष्णा को क्या मिला?
दूसरी ओर, इंजीनियरिंग, होम अप्लायंसेस, फर्नीचर, सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स, सिस्टम्स फॉर एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट जैसे सेक्टर में कार्यरत गोदरेज एंड बॉयस की जिम्मेदारी जमशेद गोदरेज और न्यारिका होल्कर एवं उनके परिवार के पास होगी। ये कंपनियां गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप (GEG) के अंतर्गत रहेंगी। जमशेद गोदरेज इसके चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे। जबकि उनकी 42 वर्षीय भांजी न्यारिका होल्कर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होंगी।

नया चेहरा: पिरोजशा गोदरेज?
गोदरेज इंडस्ट्रीज में आदि गोदरेज के बेटे पिरोजशा गोदरेज नया चेहरा हैं। अभी उन्हें वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। वह अगस्त 2026 तक नादिर गोदरेज का स्थान लेंगे। माना जा रहा है कि गोदरेज की नई पीढ़ी में पिरोजशा ही सबसे अहम चेहरा बनेंगे। फिलहाल वह गोदरेज ग्रुप में रियल एस्टेट बिजनेस संभालते हैं। उन्होंने पिरोजशा 2002 में व्हार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस से ग्रेजुएशन किया और 2004 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल अफेयर्स में मास्टर डिग्री पूरी की। उन्होंने स्कूली शिक्षा द कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से पूरी की।

पढ़ें, कौन हैं न्यारिका होल्कर?
दूसरी तरफ गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप में जमशेद गोदरेज की भांजी चौथी पीढ़ी की न्यारिका होल्कर को सामने लाया जा रहा है। वह गोदरेज एंड बॉयस में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभालती हैं। न्यारिका की शादी यशवंत होल्कर के साथ हुई है। न्यारिका ने कोलोराडो कॉलेज और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से पढ़ाई की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story