Forbes Billionaire Index: कभी चलता था इस युवा उद्यमी का सिक्का, अब फोर्ब्स लिस्ट में नेटवर्थ शून्य, सालभर में 17 हजार करोड़ रुपए गंवाए

Byju Ravindrans networth plunges to zero
X
Byju Ravindran's networth plunges to zero
Forbes Billionaire Index: देश में एक वक्त Byju's Classes का क्रेज चल पड़ा था, लेकिन कंपनी के पार्टनरों के बीच मतभेद के चलते बायजू घाटे में चली गई। इस पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप लगे हैं।

Forbes Billionaire Index: भारत में एडटेक स्टार्टअप बायजू की शुरुआत करने वाले बायजू रवींद्रन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले कंपनी बोर्ड की ओर से उन्हें झटका मिला और अब फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स 2024 में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जो कि रवींद्रन की नेटवर्थ से जुड़ा है। हाल ही में जारी हुए फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स 2024 के मुताबिक, भारत की एडटेक दिग्गज बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन की कुल संपत्ति आश्चर्यजनक रूप से शून्य हो गई। पहले यह 17,545 करोड़ रुपए (2.1 बिलियन डॉलर) थी। रवींद्रन की बायजू क्लासेस कभी देश में एडटेक के मामले में नंबर-1 थी।

2022 में बुलंदी पर थे बायजू के सितारे
बता दें कि बायजू की शुरुआत 2011 में हुई थी, जो तेजी से भारत का सबसे वैल्युएबल स्टार्टअप बना था। रवींद्रन की कंपनी ने वर्ष 2022 में 22 बिलियन डॉलर के पीक वैल्यूएशन का दावा किया। कंपनी की इन उपलब्धियों के पीछे रवींद्रन का दिमाग था। इस यूनिक एजुकेशन ऐप के साथ बायजू ने एजुकेशन फील्ड में नई क्रांति को जन्म दिया था। यह ऐप प्राइमरी स्कूल से लेकर एमबीए की पढ़ाई करने वालों तक को सर्विस देता है। हालांकि, कंपनी के हालिया वित्तीय खुलासे और विवादों से बायजू को तगड़ा झटका लगा है।

रवींद्रन को लिस्ट से हटाने पर फोर्ब्स ने क्या कहा?
बायजू रवीन्द्रन, थिंक एंड लर्न प्राइवेट के फाउंडर और सीईओ हैं। फोर्ब्स इंडेक्स के मुताबिक, बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन की नेटवर्थ अब शून्य हो चुकी है। फोर्ब्स ने उन्हें बिलेनियर लिस्ट से आउट कर दिया है। पहले वह 17,545 करोड़ रुपए (2.1 बिलियन डॉलर) की कुल संपत्ति के साथ लिस्ट हुए थे। लेकिन 2024 इंडेक्स में यह शून्य हो गई। फोर्ब्स ने कहा कि पिछले साल की सूची से सिर्फ 4 लोग इस बार बाहर हुए हैं। इनमें पूर्व एडटेक स्टार बायजू रवींद्रन भी शामिल हैं, जिनकी फर्म बायजू कई परेशानियों से घिरी हुई है। कंपनी की गिरती साख के लिए रवीन्द्रन को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

ऐसे डूबी देश की अग्रणी एडटेक बायजू?
रवींद्रन की बायजू क्लासेस कभी देश में एडटेक के मामले में नंबर-1 थी। लेकिन मार्च 2022 में खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए बायजू ने लंबे वक्त से पेंडिंग नतीजे घोषित किए तो इसमें 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का आश्चर्यजनक शुद्ध घाटा सामने आया। यहीं से कंपनी के संकट उजागर हुए। इसके बाद बायजू के कारोबार से नाखुश प्रमुख निवेशक ब्लैकरॉक ने अपना वैल्यूएशन घटाकर केवल 1 बिलियन डॉलर कर दिया। इससे कंपनी का वैल्यूएशन में भारी गिरावट आई।

मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर बायजू पर ईडी का शिकंजा
- फिलहाल, बायजू ऑनलाइन ट्यूशन स्टार्टअप को जिंदा रखने के लिए संघर्ष कर रहा है। कंपनी देशभर में फैले अपने हजारों सेंटर बंद कर चुकी है। कर्मचारियों की सैलरी अटकी हुई है और कई बार स्टॉफ की छंटनी हो चुकी है। इतना ही नहीं पिछले महीने रवींद्रन को सीईओ पद से हटाने के लिए वोटिंग की गई थी।
- इसके अलावा बायजू का विदेशी निवेश प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में है। ईडी ने रवींद्रन के खिलाफ 9,362 करोड़ रुपए से अधिक के कथित विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) उल्लंघन पर लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story