Boeing 737 MAX: भारत में बोइंग के विमान में मिली तकनीकी खराबी, DGCA ने दिए जांच के आदेश

Boeing 737 MAX Technical Fault
X
भारतीय विमानन प्राधिकरण ने मंगलवार को Boeing 737 MAX में तकनीकी खराबी सामने आने की जानकारी दी।
Boeing 737 MAX: भारत मे Boeing 737 MAX में तकनीकी खराबी होने की बात सामने आई है। भारतीय विमानन प्राधिकरण ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। DGCA ने बोईंग के 737 सीरीज के जांच के आदेश जारी किए हैं।

Boeing 737 MAX Technical Fault: भारत में बोइंग 737 मैक्स विमान में तकनीकी खराबियां होने की बात सामने आई है। भारतीय विमानन प्राधिकरण (DGCA)ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डीजीसीए ने सभी बोइंग 737 विमानों का इंस्पेक्शन कराने का आदेश जारी किया है। भारत में 40 ऐसे विमान संचालित हो रहे हैं। जिनमें आकाश एयर के पास 22, स्पाइस जेट के पास 9, और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लीट में 9 विमान शामिल हैं।

बाेइंग को दी गई तकनीक खराबी की जानकारी
DGCA ने हाल ही में बोइंग 737 मैक्स विमानों का निरीक्षण किया। इसमें एक विमान में वाशर गायब होने की बात सामने आई। इसे देखते हुए ही अब देश में ऑपरेट हो रहे सभी बोइंग विमानों की दोबारा जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। विमानन प्राधिकरण ने कहा कि 39 विमानों का निरीक्षण पूरा कर लिया गया था। 40 वें प्लेन की जांच के दौरान वाशर गायब मिला। इस बारे में बोइंग को सूचना दी गई।

कई देशों में रहा है इस प्लेन को लेकर विवाद
737 मैक्स दुनिया के कई देशों में विवादों में रहा है। इंडोनेशिया और इथियोपिया में यह प्लेन क्रैश हुए थे। इनमें 346 लोगों की मौतें हुईं थी। इसके बाद दुनिया भर में इन विमानों को ऑपरेट करने पर 20 महीने तक के लिए रोक लगा दी थी। इसके बाद बोइंग को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इसके बाद बोइंग ने विमानों से तकनीकी खराबी दूर करने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद भी इसके विमानों में कोई न कोई खराबी सामने आ रही है।

अलास्का एयरलाइंस के प्लेन का दरवाजा उड़ गया था
हाल ही में अलास्का एयरलाइंस के एक बोइंग 737 मैक्स विमान का दरवाजा हवा में उड़ गया था। इस प्लेन ने 5 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के पोर्टलैंड एयरपोर्ट से ओंटारियो के लिए उड़ान भरी थी। जिस समय यह हादसा हुआ प्लेन में 174 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे और यह 16 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इसके साथ ही पिछले महीने बोइंग के इसी विमान के नैविगेशन कंट्रोल सिस्टम का एक नट गायब मिला था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story