haribhoomi hindi news
New SUV: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया पहले ही 6 नए मॉडल लॉन्च करने का प्लान शेयर कर चुकी है, जिसमें Wuling Starlight 560 कंपनी के प्लग-इन हाइब्रिड SUV लाइनअप का हिस्सा हो सकती है।

New SUV: भारत में एक नई फुल-साइज़ SUV की एंट्री के संकेत मिल रहे हैं। Wuling Starlight 560 के डिजाइन का हाल ही में पेटेंट कराया गया है, जिसमें आवेदक के रूप में SAIC-GM-Wuling का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV को भारत में JSW MG Motor India के बैनर तले एक नए ब्रांड के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

डिजाइन में दमदार रोड प्रजेंस
पेटेंट किए गए डिजाइन को देखें तो यह SUV अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद मॉडल से काफी मिलती-जुलती है। फ्रंट प्रोफाइल में बड़ा और बोल्ड स्टांस नजर आता है, जहां एक बड़ी आयताकार ग्रिल दी गई है, जिसमें मेश पैटर्न देखने को मिलता है। हेडलाइट्स को ऊपर की ओर और हॉरिजॉन्टल पोजिशन में रखा गया है, जिससे SUV का लुक और भी प्रीमियम बनता है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो Wuling Starlight 560 का डिजाइन काफी बॉक्सी और सीधा है। इसमें बड़ा ग्लास एरिया, फ्लैट विंडो लाइन और मोटे पिलर्स दिए गए हैं। साथ ही चौकोर व्हील आर्च और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील इसे मजबूत और मस्कुलर अपील देते हैं।

रियर डिजाइन और फीचर्स
पीछे की तरफ SUV में चौड़ा टेलगेट और फ्लैट सरफेस डिजाइन दिया गया है। टेललैंप्स हॉरिजॉन्टल प्लेसमेंट में बाहरी किनारों पर स्थित हैं, जबकि बम्पर का डिजाइन काफी मजबूत और भारी-भरकम नजर आता है।

पावरट्रेन ऑप्शन
ग्लोबल मार्केट में यह SUV प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और ऑल-इलेक्ट्रिक दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। PHEV वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (104 bhp) के साथ 20.5 kWh बैटरी दी गई है, जो मिलकर 194 bhp और 230 Nm टॉर्क जनरेट करती है।
वहीं, इलेक्ट्रिक वेरिएंट में 56.7 kWh बैटरी पैक के साथ 134 bhp पावर और 200 Nm टॉर्क मिलता है, जिसकी रेंज लगभग 500 किमी (CLTC) बताई गई है।

भारत लॉन्च की संभावना
हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि भारत में कौन सा पावरट्रेन पेश किया जाएगा, लेकिन उम्मीद है कि इसका भारतीय वर्जन ग्लोबल मॉडल के काफी करीब होगा। JSW MG Motor India पहले ही 6 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना की पुष्टि कर चुकी है, जिसमें एक प्लग-इन हाइब्रिड SUV भी शामिल है। ऐसे में Wuling Starlight 560 को इसी लाइनअप का हिस्सा माना जा रहा है।

(मंजू कुमारी)

7