Kia की धांसू SUV लॉन्च, कम कीमत में दमदार फीचर्स से मार्केट में मचाया धमाल

31 Mar 2026

नई Kia Seltos ने Bharat NCAP में 5-स्टार हासिल कर सेफ्टी के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया है

कंपनी ने इस बार SUV के प्लेटफॉर्म और स्ट्रक्चर पर खास काम किया, जिससे मजबूती पहले से ज्यादा बेहतर हुई

फ्रंट क्रैश टेस्ट में 64 km/h की स्पीड पर टक्कर के बावजूद केबिन पूरी तरह सुरक्षित बना रहा

टक्कर के समय सभी जरूरी एयरबैग्स तुरंत खुले और यात्रियों को गंभीर चोट से बचाया गया

साइड इम्पैक्ट टेस्ट में 50 km/h की टक्कर के बाद भी SUV का स्ट्रक्चर स्थिर बना रहा

इस टेस्ट में पीछे बैठे बच्चों को भी पूरी सुरक्षा मिली, जिससे इसकी फैमिली कार इमेज मजबूत हुई

ISOFIX माउंटेड चाइल्ड सीट्स ने बच्चों को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई और अच्छा स्कोर दिलाया

अडल्ट सेफ्टी में 31.70/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 45/49 स्कोर हासिल करना इसकी बड़ी उपलब्धि है

शानदार स्कोर के चलते Kia Seltos को Bharat NCAP में फुल 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है