Range Rover Sport: भारत में तैयार इस SUV की डिलीवरी शुरू, दमदार इंजन के साथ क्रूज कंट्रोल भी मिलेगा

India Made Range Rover Sport
X
India Made Range Rover Sport
टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने मेड-इन-इंडिया रेंज रोवर स्पोर्ट (Range Rover Sport) की डिलीवरी शुरू कर दी है।

India Made Range Rover Sport Deliveries: टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने मेड-इन-इंडिया रेंज रोवर स्पोर्ट (Range Rover Sport) की डिलीवरी शुरू कर दी है। ऐसे में अब रेंज रोवर का अब पूरा पोर्टफोलियो भारत में एविलेबल है। JLR इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा के अनुसार, भारत में पोर्टफोलियो में लोकल मैन्युफैक्चरिंग की संख्या 6 व्हीकल तक बढ़ गई है। टाटा मोटर्स ने मई में एलान किया था कि वो अपने रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की लोकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी।

रेंज रोवर स्पोर्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

>> नई जगुआर लैंड रोवर SUV की दो वैरिएंट में खरीद पाएंगे। इसमें 3.0 लीटर पेट्रोल डायनेमिक SE, 294 kW और 550Nm का टॉर्क के साथ दिया है। वहीं, 3.0 लीटर डीजल डायनेमिक SE, 258 kW और 700 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी ने बताया कि नई मेड-इन-इंडिया रेंज रोवर स्पोर्ट की शोरूम कीमत 1.4 करोड़ रुपए है। लैंड रोवर ने रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है, जिसे 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।

>> रेंज रोवर स्पोर्ट को एडवांस्ड MLA-Flex प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो JLR के अनुसार शानदार कैपेसिटी, परफॉर्मेंस और हैंडलिंग के साथ अधिक एफिशिएंसी देता है। इसका व्हीलबेस 2,997mm लंबा है, जो कि फुल-साइज रेंज रोवर पर देखे गए व्हीलबेस के समान है। इसमें ओवरऑल कैपेसिटी बढ़ाने के लिए प्री-एम्प्टिव एयर सस्पेंशन और अडेप्टिव ऑफ-रोड क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

>> इस SUV में अट्रेक्टिव रेडिएटर ग्रिल, नए डिजाइन किए गए हेडलैम्प, फ्लश फिटेड डोर हैंडल और स्लिम LED टेल लैंप जैसे एलिमेंट देखने को मिलते हैं। ये सभी कार की खूबसूरती में चार चांद भी लगाते हैं। कार में फ्रंट लाइटिंग के साथ डिजिटल LED हेडलाइट्स हैं। रेंज रोवर स्पोर्ट के इंटीरियर में ज्यादा स्पेस मिलता है। इसमें Pivi Pro इंफोटेनमेंट में एक हाई-रिजॉल्यूशन फ्लोटिंग 13.1-इंच हैप्टिक टचस्क्रीन दिया है। इससे सभी सेटिंग्स को कंट्रोल कर पाएंगे।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story