Logo
Price Hike: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कुछ दिन पहले ही BMW M2 CS को भारतीय बाजार में उतारा है। यह M4 CS के बाद कंपनी का दूसरा CS मॉडल है और इसे सीबीयू के रूप में भारत लाया गया है।

Price Hike: बीएमडब्ल्यू इंडिया (BMW India) ने अपनी पूरी कार लाइनअप और Mini रेंज की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी के सीईओ हरदीप सिंह बरार के मुताबिक, रुपये की कमजोरी, लॉजिस्टिक्स लागत में वृद्धि और कच्चे माल की बढ़ती कीमतें इस फैसले की मुख्य वजह हैं। नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

अप्रैल से महंगी होंगी BMW और Mini की गाड़ियां
बीएमडब्ल्यू भारत में अपनी कारों की बिक्री दो प्रकार- लोकल मैन्युफैक्चरिंग और कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) के जरिए करता है। भारत में निर्मित मॉडलों में BMW 2 Series Gran Coupe, BMW 3 Series Long Wheelbase, BMW 5 Series Long Wheelbase, BMW 7 Series, BMW X1, BMW X3, BMW X5, BMW X7 और BMW iX1 Long Wheelbase शामिल हैं। वहीं, सीबीयू मॉडल्स में BMW i5, BMW i7, BMW iX, BMW Z4 M40i, BMW M2 Coupe, BMW M4 Competition, BMW M5 और BMW XM जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

बीएमडब्ल्यू M2 CS भारत में लॉन्च

  • कंपनी ने हाल ही में BMW M2 CS को भारत में 1.66 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। यह M4 CS के बाद कंपनी का दूसरा CS मॉडल है और इसे CBU के रूप में भारत लाया गया है।
  • इस कार में 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो इंजन मिलता है, जो 530 HP की पावर और 650 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह वही इंजन है जो BMW M4 GT3 EVO में इस्तेमाल किया जाता है।
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार केवल 3.8 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 302 किमी/घंटा है। बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें खास सस्पेंशन और हल्का बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है।

(मंजू कुमारी)

7