Logo
election banner
Tulsi ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति सुबह उठकर हर दिन तुलसी के पौधे की पूजा करता हैं, उस पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा होती है। इसके चलते व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता का वास होता है। साथ ही सुख-शांति बनी रहती है।

Tulsi ke Upay: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। कहते है तुलसी के पौधे की पूजा करने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति सुबह उठकर हर दिन तुलसी के पौधे की पूजा करता हैं, उस पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा होती है। इसके चलते व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता का वास होता है। साथ ही सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक स्तिथि मजबूत बनती है। यही वजह है कि हर व्यक्ति को अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। चलिए जानते है तुलसी के वो कौनसे उपाय हैं जिनसे जीवन की मुश्किलें दूर होती है। 

धनलाभ के लिए तुलसी का उपाय 
(Dhanlabh ke Liye Tulsi Upay) 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे की प्रतिदिन पूजा करना और उसमें जल अर्पित करना शुभ माना गया है। आपको रोज शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक मजबूती होती है। 

शनि दोष के लिए तुलसी का उपाय
(Shani Dosh ka Tulsi Upay) 

शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए मंदिर में तुलसी की जड़ रख कर रोज पूजा अर्चना करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस उपाय को करने से जीवन से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और सुख-समृद्धि का घर में वास होता है। 

नेगेटिविटी दूर करने का तुलसी उपाय 
(Negativity Door Karne ka Tulsi Upay) 

जिन लोगों के घर में रोजाना लड़ाई-झगड़े की स्तिथि बनी रहती है, उन्हें रोज तुलसी चालीसा का पाठ करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि तुलसी चालीसा का पाठ करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी कृपा होती है। इस उपाय को करने से जीवन में सुख-शांति आती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

5379487