Love zodiac signs: प्रेम-प्रसंग के मामले में तीन राशि वाले होते हैं फिसड्डी, शादी के बाद साथी ही होता है सच्चा प्यार 

Three zodiac signs people are failures in love affairs, but partner becomes true lover
X
Love Affair: प्रेम-प्रसंग के मामले में तीन राशि वाले होते हैं फिसड्डी
Love zodiac signs: सभी 12 राशियां एक सामान नहीं हैं। सबका स्वभाव भिन्न है। सबकी अपनी पहचान है। बात प्रेम प्रसंग की हो, तो इस मामले में 3 राशि वाले फिसड्डी होते हैं, लेकिन शादी के बाद इनसे सच्चा साथी कोई नहीं होता है।

Love zodiac signs: हर व्यक्ति के जीवन में ऐसा समय एक बार जरूर आता है, जब उसे किसी न किसी से प्यार कर हो जाता है। यह प्यार बचपन में हो सकता है, स्कूल अथवा कॉलेज में हो सकता है। कभी-कभी यह प्यार शादी के बाद भी हो जाता है। इनमें से कुछ लोग प्यार को बहुत गंभीर होते हैं। सात-सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें और वचन ले लेते हैं।

कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें कभी किसी भी व्यक्ति से प्यार नहीं होता है। ये लोग दिल के मामले में बहुत ही कठोर होते हैं। ऐसे जातक (स्त्री/पुरुष) वैवाहिक जीवन के बाद ही अपने साथी से विशेष प्रेम करते हैं। आईए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कौन-सी राशियां हैं, जिनके जातक प्रेम प्रसंग में नहीं पड़ते हैं।

कन्या राशि: इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। बुध देव बॉडी, बुद्धि और व्यवसाय के कारक माने जाते हैं। ऐसे जातक बेहद समझदार और प्रैक्टिकल किस्म के होते हैं। शादी से पहले प्यार में नहीं पड़ते हैं और शादी के बाद अपनी पत्नी को पूरी तरह से पसंद करते हैं। बुद्धि का इस्तेमाल करके अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह को उत्साह और ऊर्जा का कारक माना गया है। इस राशि के जातक प्यार के मामले में काफी पीछे रहते हैं। रिश्तों में ऐसे जातक काफी भरोसेमंद होते हैं। ये किसी का भी भरोसा नहीं तोड़ते, लेकिन इनके मन में ईर्ष्या होने की वजह से किसी भी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध स्थापित नहीं कर पाते। लेकिन शादी के बाद ये अपने साथी से अटूट प्रेम करते हैं। इस राशि के जातक सिर्फ अपनी तारीफ सुनना पसंद करते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि पर शनि ग्रह का स्वामित्व है। शनि राशि के जातक बहुत ही अनुशासन प्रिय होते हैं। इनका रहन सहन बहुत ही सलीकेदार होता है। कुंभ राशि के जातक जल्दी किसी भी व्यक्ति पर विश्वास नहीं कर पाते हैं। ऐसे जातक अपने प्रति लोगों के मन में एक अच्छे संबंध का भरोसा करते हैं। विवाह से पूर्व ऐसे जातक प्रेम संबंधों में विश्वास नहीं रखते हैं। विवाह के बाद ये लोग अपने साथी से विशेष प्रेम करते हैं और एक अच्छा वैवाहिक जीवन व्यतीत करते हैं।

डॉ. गौरव कुमार दीक्षित, पीएचडी (गोल्ड मेडलिस्ट), ज्योतिषाचार्य/न्यूमेरोलोजिस्ट/वास्तु विशेषज्ञ/टैरो कार्ड रीडर

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story