Logo
election banner
Swapna Shastra Sign End of Bad Time: स्वप्न शास्त्र में व्यक्ति के भविष्य के लिए अच्छे संकेत देने वाले कई सपनों के बारे में बताया गया है। भले ही असल जिंदगी में व्यक्ति ऊंचे आसमान में पक्षी की तरह नहीं उड़ सकता, लेकिन सपने में उसे कोई रोक नहीं सकता।

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र हर व्यक्ति के जीवन में एक विशेष महत्त्व रखता है। सोते समय नींद में दिखाई देने वाले अधिकांश सपने जीवन से जुड़े कुछ न कुछ संकेत जरूर देते है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि, सोते समय यदि व्यक्ति को कुछ चीजें दिखाई देती है तो उसका शुभ और अशुभ अर्थ निकाला जा सकता है। यहां हम बात करेंगे सपने में दिखने वाली उन चीजों के बारे में, जो हमारे बुरे समय के ख़त्म होने का इशारा करती है। चलिए जानते है विस्तार से- 

पानी का झरना दिखाई देना 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पानी का झरना दिखाई देना शुभ संकेत है। कहते है यदि सपने में बहता हुआ पानी का झरना या साफ सफेद पानी दिखाई देवें तो यह जीवन में खुशियों की दस्तक का संकेत है। इसका अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन का बुरा समय ख़त्म होने वाला है और खुशहाली आने वाली है। 

दूसरी तरफ, यह ध्यान रखें कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में गंदे पानी का झरना या फिर गर्म पानी का झरना दिखाई देना एक अशुभ संकेत है। यदि किसी जातक को इस तरह का सपना दिखाई देता है, तो यह व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों की तरफ इशारा करता है। 

पक्षी की तरह उड़ते देखना 

स्वप्न शास्त्र में व्यक्ति के भविष्य के लिए अच्छे संकेत देने वाले कई सपनों के बारे में बताया गया है। भले ही असल जिंदगी में व्यक्ति ऊंचे आसमान में पक्षी की तरह नहीं उड़ सकता, लेकिन सपने में उसे कोई रोक नहीं सकता। स्वप्न शास्त्र कहता है कि, सपने में यदि कोई व्यक्ति खुद को आसमान में उड़ता हुआ देखें तो यह शुभ संकेत है। इस तरह के सपने का अर्थ है कि उस व्यक्ति के जीवन में समस्त परेशानियों का अंत जल्द ही होने वाला है। 
 

5379487