Logo
election banner
Shukra Gochar 2024: ब्रह्मांड में स्तिथ हर ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते है। यह एक नियत प्रक्रिया है, जिसका असर लोगों की कुंडली पर पड़ता है। ऐसे में 2024 में ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत खास रहने वाला है, जोकि रोमांस, धन-समृद्धि, भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है।

Shukra Gochar 2024: ब्रह्मांड में स्तिथ हर ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते है। यह एक नियत प्रक्रिया है, जिसका असर लोगों की कुंडली पर पड़ता है। ऐसे में 2024 में ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत खास रहने वाला है, जोकि रोमांस, धन-समृद्धि, भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है। 24 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के दिन शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे है। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है, ऐसे में इस दिन शुक्र गोचर काफी अहम रहने वाला है। 

शुक्र गोचर इन राशियों के लिए होगा शुभ 

कर्क राशि
(Kark Rashifal) 

शुक्र गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इन नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। साथ ही व्यापार के क्षेत्र में उन्नति के अवसर उत्पन्न होंगे। नया वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। विदेश में नौकरी का स्वप्न पूरा होगा। 

सिंह राशि
(Singh Rashifal) 

शुक्र गोचर सिंह राशि के लिए वरदान साबित होने वाला है। इन जातकों को जीवन में बड़ी सफलता और प्रसिद्धि हासिल हो सकती है। नई नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्य का सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी काम बिना बाधा पूरे हो सकते है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और सुखद खबर मिल सकती है। 

तुला राशि
(Tula Rashifal) 

शुक्र गोचर की वजह से तुला राशि को बड़े फायदे होने वाले है। इस राशि के स्वामी खुद शुक है, ऐसे में इन जातकों का सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्‍यू में इच्छा अनुरूप परिणाम मिलने की उम्मीद है। अविवाहित जातकों के विवाह पर पक्की मुहर लग सकती है। 

धनु राशि
(Dhanu Rashifal) 

शुक्र का गोचर धनु राशि के लोगों को कई फायदे देने वाला साबित होगा। यह इन जातकों को अपार सफलता देने वाला है।  नौकरी करने वाले जातकों की उच्च अधिकारियों से अच्‍छी बनेगी, जिससे लाभ होगा। नया काम शुरू करने का भी यह अच्छा समय है। लव मैरिज होने के पूरे-पूरे योग बन रहे है। 

मकर राशि
(Makar Rashifal)

मकर राशि वाले लोगों को शुक्र गोचर की वजह से अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है। नया वाहन लेने का ख्वाब पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद भी आसानी से हल हो सकते है। राजनीति में सक्रिय जातकों के लिए शुक्र गोचर लाभप्रद रहने वाला है। 
 

jindal steel
5379487