Sawan Month 2024: 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा सावन का महीना, होंगे 5 सोमवार और 3 शुभ योग

Sawan Month Shubh Yog 2024
X
22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा सावन का महीना
इस वर्ष सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 सोमवार से हो रही है। इसका समापन 19 अगस्‍त 2024 सोमवार को होगा। इस अवधि में कुल 5 सोमवार पड़ेंगे। कई दशकों बाद ऐसा शुभ संयोग हुआ

Sawan Month 2024: सनातन धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व माना गया है। यह महीना भगवान भोलेनाथ और उनके भक्तों को समर्पित है। शिव भक्त सावन के महीने के आने का बेसब्री से इंतजार करते है। सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखने से भी भोलेनाथ की विशेष कृपा अपने भक्तों पर बरसती है। इस महीने में रुद्राभिषेक करने का भी बड़ा महत्त्व है। इस वर्ष सावन महीने में कई शुभ योग निर्मित हो रहे है, जो ग्रह नक्षत्रों की अद्भुत स्तिथि को दर्शाते है। कई वर्षों बाद इस तरह के शुभ योग बन रहे है। इन योग समय में भोलेनाथ की विधिवत पूजा करने से साधकों के कष्टों का शीघ्र निवारण होगा।

इस वर्ष सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 सोमवार से हो रही है। इसका समापन 19 अगस्‍त 2024 सोमवार को होगा। इस अवधि में कुल 5 सोमवार पड़ेंगे। कई दशकों बाद ऐसा शुभ संयोग हुआ है कि सावन महीने की शुरुआत सोमवार से होकर समापन भी सोमवार के दिन होगा।

  • पहला सावन सोमवार - 22 जुलाई 2024
  • दूसरा सावन सोमवार - 29 जुलाई 2024
  • तीसरा सावन सोमवार - 5 अगस्त 2024
  • चौथा सावन सोमवार - 12 अगस्त 2024
  • पांचवा सावन सोमवार - 19 अगस्त 2024

सावन महीना 2024 में शुभ योग
(Sawan 2024 Shubh Yog)

  • प्रीति योग : सावन के पहले दिन 22 जुलाई को रात 8 बजकर 50 मिनट तक 'प्रीति योग' रहेगा। इस योग में पूजा शुभ फल देने वाली रहेगी।
  • सिद्धि योग : सावन मास 22 जुलाई को सिद्धि योग में शुरू होगा। पूरे दिन सिद्धि योग रहेगा। इस योग में की गई पूजा जरूर सफल होती है।
  • आयुष्‍मान योग : 22 जुलाई की रात 8 बजकर 50 मिनट के बाद से आयुष्मान योग की शुरुआत होगी, जो अगले दिन 23 जुलाई तक रहेगा।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story