Logo
election banner
Sapne me Saap ko Dekhna: यदि आपको आपके स्वप्न में रंग-बिरंगे सांप दिखाई देते है तो यह शुभ संकेत हैं। स्वप्न शास्त्र कहता है कि, इस तरह का सपना जीवन में खुशियों के संकेत लेकर आता है। साथ ही यह दर्शाता है कि, जल्द ही आपको भविष्य में अपार धन-दौलत मिलने वाली है।

Sapne me Saap ko Dekhna: नींद में अक्सर हमें तरह-तरह के सपने दिखाई देते है। कई सपने दिन में तो कुछ रात की नींद के दौरान दिखाई देते है। स्वप्न शास्त्र इनमें से रात की नींद के दौरान आने वाले सपनों को विशेष महत्त्व देता है। रात की नींद के सपने व्यक्ति को जीवन से जुड़े संकेत देते हैं। ऐसे में यदि सपना सांप का हो तो यह जानना जरुरी हो जाता है कि, नींद में इन्हें देखने का क्या अर्थ होता है? सांप का सपना शुभ या अशुभ? चलिए जानते है -

सपने में रंगीन सांप देखने का मतलब 
(Sapne me Rangeen Saanp ka Matlab)

यदि आपको आपके स्वप्न में रंग-बिरंगे सांप दिखाई देते है तो यह शुभ संकेत हैं। स्वप्न शास्त्र कहता है कि, इस तरह का सपना जीवन में खुशियों के संकेत लेकर आता है। साथ ही यह दर्शाता है कि, जल्द ही आपको भविष्य में अपार धन-दौलत मिलने वाली है। 

सफेद सांप को सपने में देखने के अर्थ 
(Sapne me Safed Saanp Dekhna) 

सफेद सांप को सपने में देखना शुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि, सपने में सफेद सांप को देखने का अर्थ है कि व्यक्ति को जीवन में बड़ा धन लाभ होने वाला है। बता दे सनातन धर्म में सांप को धन का रक्षक माना गया है और इसे सपने में देखना शुभ संकेत है। 

सपने में सांप द्वारा डंसने का मतलब 
(Sapne me Saanp ke Dasne ka Matlab) 

यदि आपको सपने में सांप द्वारा डस लिया जाता है तो यह अशुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि, सपने में सांप द्वारा डंसने का मतलब होता है आप जल्द ही किसी बड़ी बीमारी की गिरफ्त में आने वाले है। इसके अलावा यह सपना कुंडली में पितृ दोष होने का संकेत देता है। वहीं, यदि सपने में सांप के डसने के बाद अपना इलाज होते हुए दिखाई देता है तो, इसका अर्थ है कि आपके ऊपर आया संकट टलने वाला है। 

सपने में काले-गुलाबी सांप देखना 
(Sapne me Kale Gulabi Saanp Dekhna) 

स्वप्न शास्त्र का कहना है कि, जिस भी व्यक्ति को सपने में काला सांप दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि उसे धन लाभ होने वाला है। इसके अलवा यदि सपने में गुलाबी सांप दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि जीवन में कोई अच्छा शुभ समाचार मिलने वाला है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

5379487