Chaitra Navratri 2025: अपनी राशि अनुसार नवरात्रि में करें ये विशेष उपाय, मां शेरावाली करेगी दुखों का अंत

Chaitra Navratri 2025 Maa Durga Ko Khush Karne Ke Upay
X
इस वर्ष मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही है, जो शुभ संकेत है।
आज 30 मार्च 2025, रविवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आस्था का यह पर्व हर सनातनी के लिए विशेष महत्व रखता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू ह

Chaitra Navratri 2025 Upay for Zoadic: आज 30 मार्च 2025, रविवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आस्था का यह पर्व हर सनातनी के लिए विशेष महत्व रखता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाली ये नवरात्रि मां दुर्गा हाथी पर विरजंमां होकर पधार चुकी है। अगर आप मां की विशेष कृपा के पात्र बनना चाहते है, तो अपनी राशि अनुसार पूजा में विशेष कार्य करें। ऐसा करने पर आपको करियर से लेकर कारोबार तक में लाभ बनेगा। साथ ही मां के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य बिना कष्ट पूरे होंगे। चलिए जानते है सभी 12 राशियों के लिए चैत्र नवरात्रि के विशेष उपाय-

राशि अनुसार चैत्र नवरात्रि 2025 के उपाय
(Rashi Anusar Chaitra Navratri Upay)

  • - मेष राशि के जातक मां दुर्गा को पूजा में लाल रंग का फूल या चुनरी अर्पित करें। इससे सभी बाधाएं दूर होंगी।
  • - वृषभ राशि के जातक नवरात्रि में मां दुर्गा को सफेद रंग के फूल अर्पित करें। इससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।
  • - मिथुन राशि के जातक मां दुर्गा को केवड़ा के पुष्प अर्पित करें। इससे जीवन में चल रहे कष्टों का निवारण होगा।
  • - कर्क राशि वाले नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करें। इस दौरान उन्हें सफेद वस्त्र अवश्य अर्पित करें।
  • - सिंह राशि के जातक माता को गुड़ का भोग लगाएं। इससे उन्हें कार्यों में मनचाहे परिणाम प्राप्त होने लगेंगे।
  • - कन्या राशि के जातक मां दुर्गा को नैवेद्य में खीर का भोग लगाएं और देवी को हरे वस्त्र अर्पित करें।
  • - तुला राशि के लोग पूजा के बाद कन्याओं को सफेद रूमाल भेंट करें। इससे नौकरी में आ रही बाधा खत्म होगी।
  • - वृश्चिक राशि जातक देवी की पूजा करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का 18 बार पाठ करें। इससे धन लाभ के योग बनेंगे।
  • - धनु राशि के लोग चैत्र नवरात्रि में दुर्गासप्तशती का संपूर्ण पाठ करें। यह जीवन में कल्याणकारी रहने वाला है।
  • - मकर राशि के जातक अष्टमी पर मां दुर्गा को हलवे और चने का भोग अर्पित करें। इससे विशेष लाभ मिलेंगे।
  • - कुंभ राशि के जातक गुड़हल के फूल मां दुर्गा को अर्पित करें। इससे हर कार्य में सफलता मिलती चली जाएगी।
  • - मीन राशि जातक पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव कर नवमी तिथि पर मां दुर्गा की पूजा करें और खीर अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story