Rahu Ketu Gochar 2025: होली पर उलट-पुलट होगा 4 राशियों का जीवन! राहु-केतु करेंगे नुकसान

Rahu Ketu Gochar Effect on Holi 2025: इस वर्ष होली का त्यौहार 13 और 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली का यह पर्व परिवार में खुशियां लेकर आता है। ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष की होली 4 राशि के जातकों के लिए अच्छी नहीं रहने वाली है। दरअसल, होली के ठीक 2 दिन बाद पापी ग्रह राहु-केतु नक्षत्र परिवर्तन करने वाले है। दोनों ग्रह 16 मार्च 2025 को क्रमशः पूर्वाभाद्रपद और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। दोनों ग्रहों का यह नक्षत्र परिवर्तन वैसे पूरे राशिचक्र को प्रभावित करेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी है, जिनके लिए यह नक्षत्र परिवर्तन भारी कष्ट देने वाला है। जानते है इस बारे में-
मेष राशिफल - राहु-केतु गोचर होली 2025
(Aries Horoscope Rahu-Ketu Transit Holi 2025)
मेष राशि के जातकों को राहु-केतु के नक्षत्र परिवर्तन से नुकसान हो सकता है। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी या व्यापार में मेहनत अनुरूप फल न मिलने से मन व्यतीत रहेगा। दांपत्य जीवन पर नकारातमक प्रभाव बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति डालमडोल रहेगी।
कन्या राशिफल - राहु-केतु गोचर होली 2025
(Virgo Horoscope Rahu-Ketu Transit Holi 2025)
कन्या राशि के लोगों के लिए भी राहु-केतु गोचर भारी कष्टदायी रहने वाला है। इन जातकों को मानसिक तनाव से परेशान होना पड़ेगा। नौकरी परिवर्तन करने की सोच रहे जातकों का यह फैसला उन्हें पथ भ्रमित कर सकता है। सरकारी नौकरी में काम कर रहे जातक घर से दूर ट्रांसफर से परेशान हो सकते है।
वृश्चिक राशिफल - राहु-केतु गोचर होली 2025
(Scorpio Horoscope Rahu-Ketu Transit Holi 2025)
वृश्चिक राशि के जातक भी राहु-केतु के नक्षत्र परिवर्तन से आर्थिक हानि झेल सकते है। इन जातकों की कार्यक्षेत्र में समस्याएं पहले से अधिक बढ़ सकती है। वाहन चलाने के दौरान वाद-विवाद की संभावना बनेगी, जिसे संयम से निपटा सकते है। व्यापार के लिए कर्ज लेना भविष्य में महंगा साबित हो सकता है।
मीन राशिफल - राहु-केतु गोचर होली 2025
(Pisces Horoscope Rahu-Ketu Transit Holi 2025)
मीन राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन नकारातमक प्रभावों में डालने वाला है। इन जातकों का पैसा उलझ सकता है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थति डालमडोल रहेगी। धन निवेश और उधार देने से बचना होगा। इसके अलावा सेहत को लेकर भी गंभीर रहना होगा, नुकसान संभव है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
