Logo
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में इस बार होली का उत्सव खास अंदाज में मनाया गया। डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ रंगों की होली खेली और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

रंग, गुलाल और फूलों की खुशबू
सीएम हाउस में होली को लेकर भव्य तैयारियां की गई थीं। परिसर में चारों ओर रंग-बिरंगे गुलाल उड़ते नजर आए। खास बात यह रही कि पारंपरिक रंगों के साथ-साथ फूलों की होली भी खेली गई, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और उत्सव का हिस्सा बने। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया पर भी दिया संदेश
होली के मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा—"उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति व समृद्धि के नए-नए रंग बिखेरे। समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के रंग सदा चटक रहें।"

समरसता और एकता का संदेश
मुख्यमंत्री ने होली को केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सकारात्मकता और एकता को मजबूत करने का अवसर है।
 
5379487