Pradosh Vrat 2024: एक ही दिन हैं धनतेरस और प्रदोष व्रत, बन रहे 3 शुभ योग; नोट करें शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat Dhanteras Shubh Yog aur Shubh Muhurat 2024
X
कार्तिक महीने का पहला प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ रहा है।
कार्तिक महीने का पहला प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ रहा है। यह तिथि 29 अक्‍टूबर 2024, मंगलवार के दिन रहेगी। मंगलवार के दिन होने की वजह से यह भौम प्रदोष

Bhaum Pradosh Vrat 2024: कार्तिक महीने का पहला प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ रहा है। यह तिथि 29 अक्‍टूबर 2024, मंगलवार के दिन रहेगी। मंगलवार के दिन होने की वजह से यह भौम प्रदोष व्रत कहलायेगा। प्रदोष व्रत में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही धनतेरस का पर्व रहेगा, यानी कि दीपोत्सव की शुरुआत का दिन। ऐसे में इस दिन शाम प्रदोष व्रत की पूजा और धनतेरस की पूजा साथ में की जायेगी। इस धनतेरस पर 3 शुभ योग निर्मित हो रहे है, उनके बारे में जानते हैं।

कार्तिक प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 30 अक्टूबर 2024, बुधवार के दिन दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। इस दिन भौम प्रदोष व्रत पूजा शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार शाम 5 बजकर 38 मिनट से प्रारंभ होगा और इसका समापन इसी दिन रात 8 बजकर 13 मिनट पर होगा।

धनतेरस 2024 पूजा मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार शाम 6 बजकर 31 मिनट से 8 बजकर 13 मिनट तक का ही रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की शुरुआत होती है।

धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए 2 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। इनमें से पहला शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट से 30 अक्टूबर सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक का रहेगा। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर सुबह 11:42 से इसी दिन दोपहर 12:27 तक का रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story