Neem Karoli Baba Upay: नीम करोली बाबा के 3 अचूक उपाय, जो दूर करेंगे मन की चिंता, उलझन और तनाव

X
नीम करोली बाबा सिर्फ एक संत नहीं बल्कि श्रद्धा का प्रतीक है। 20वीं सदी में उन्होंने अपने ज्ञान और विचारों से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा को प्रवाहित किया। नीम करोली बाबा को
Neem Karoli Baba Ke Upay: नीम करोली बाबा सिर्फ एक संत नहीं बल्कि श्रद्धा का प्रतीक है। 20वीं सदी में उन्होंने अपने ज्ञान और विचारों से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा को प्रवाहित किया। नीम करोली बाबा को हनुमान जी का परम भक्त माना जाता था। कहा जाता है कि, बाबा नीम करोली को हनुमान जी की कृपा से कई तरह की सिद्धियां भी प्राप्त थी। यही कारण था कि, उन्होंने इसके सदुपयोग से जनमानस को लाभान्वित किया। बाबा नीम करोली ने अपने जीवनकाल के दौरान कई ऐसी बातें बताई है, जो व्यक्ति के मन में उबल रहें तूफानों को शांत कर सकती है। चलिए जानते है उन उपायों के बारे में-
नीम करोली बाबा के उपाय
(Neem Karoli Baba Ke Upay)
- - नीम करोली बाबा के अनुसार, इस संसार में जो भी कुछ होता है या जो भी कुछ हो रहा है, वह भगवान की योजना और उसी की इच्छा से होता है। इसलिए व्यक्ति को कभी भी चिंता नहीं करनी चाहिए बल्कि सबकुछ भगवान पर छोड़ देना चाहिए। व्यक्ति को हमेशा ईश्वर में आस्था और विश्वास रखना चाहिए।
- - नीम करोली बाबा कहते थे कि, जीवन में सुख और दुःख समय-समय पर आता-जाता रहता है। लेकिन इन सब के कारण वयक्ति को व्यर्थ की चिंता से स्वयं को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए। बाबा नीम करोली के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में आ रहे सुख-दुःख को भगवान का प्रसाद समझकर ग्रहण करना चाहिए।
- - नीम करोली बाबा का मानना था कि, मन की सारी उलझनों और तकलीफों को भगवान के चरणों में रख देना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का मन हल्का होने लगता है और उसे फिर से अपने कार्य करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। बाबा कहते थे कि, सब्र के साथ व्यक्ति को कर्म करते रहने चाहिए।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
