Nag Panchami Upay: कुंडली से दूर होगा कालसर्प दोष, नाग पंचमी पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय

Nag Panchami Par Kalsarp Dosh Dur Karne Ke Upay
X
इस साल नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त 2024 शुक्रवार को मनाया जाएगा।
न सिर्फ भारत बल्कि नेपाल और हिंदू आबादी वाले अन्य दक्षिण एशियाई देशों में इस पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के भक्त नाग देव की पूजा करते है।

Nag Panchami Upay: हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्त्व है। न सिर्फ भारत बल्कि नेपाल और हिंदू आबादी वाले अन्य दक्षिण एशियाई देशों में इस पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के भक्त नाग देव की पूजा करते है। इस साल नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त 2024 शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन नागों की पूजा करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष खत्म किया जा सकता है। चलिए जानते है नाग पंचमी के कुछ उपाय।

नाग पंचमी पर कालसर्प दोष दूर करने के उपाय
(Nag Panchami Par Kalsarp Dosh Dur Karne Ke Upay)

  • - नाग पंचमी के दिन घर के द्वार पर सर्पाकार बनाकर उसका अभिषेक करें। साथ में घी चढ़ाएं। इसके बाद नागराज के 12 नामों (अनंत, वासुकी, शेष, पद्म, कम्बल, कर्कोटक, अश्वतर, धृतराष्ट्र, शङ्खपाल, कालिया, तक्षक और पिङ्गल) का जप करें।
  • - नाग पंचमी के दिन गाय के गोबर से घर के मुख्य द्वार पर नाग की आकृति बनाएं और उसकी पूजा करें। इसके अलावा सुनार से चांदी का नाग बनवाएं और इसकी पंडित द्वारा प्राण प्रतिष्ठा करवाएं। इसके बाद इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर देवें।
  • - नाग पंचमी के दिन गायत्री मंत्र के उच्चारण मात्र से ही सभी कष्ट दूर होते है। इस दिन नाग देवता और भोलेनाथ की पूजा करें और यह मंत्र जप करें।
  • - नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बनवाकर उसका पूजन करें। साथ ही इन्हें कच्चा दूध, बताशा और फूल अर्पित करें।
  • - नाग पंचमी के दिन अष्ट नागों की पूजा करें। इससे पहले भगवान शिव की उपासना करें। ऐसा करने से कालसर्प दोष का प्रभाव कम होने लगता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story