Logo
24 February ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 24 फरवरी का अंक राशिफल।

24 February ka Ank Rashifal: आज 24 फरवरी है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 24/02/2026, 2+4+ 0+2+2+0+2+6 =18 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9(1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 24 फरवरी का अंक राशिफल।

मूलांक 1
आज का दिन नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर सम्मान मिल सकता है। यदि आप प्रशासन, राजनीति या प्रबंधन से जुड़े हैं तो सफलता के संकेत हैं। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु अहंकार से बचें।

मूलांक 2
आज के दिन भावनात्मक संतुलन जरूरी रहेगा। चंद्रमा का प्रभाव मन को संवेदनशील बना सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी।

मूलांक 3
आज का दिन ज्ञान और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार में किसी बड़े का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मूलांक 4
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। अचानक निर्णय लेने से बचें। तकनीकी और शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पेट संबंधी समस्या से सावधान रहें।

मूलांक 5
आज का दिन व्यापार और संचार के क्षेत्र में लाभकारी रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 6
आज के दिन प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कला, संगीत और फैशन से जुड़े लोगों को लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। विवाद से बचें।

मूलांक 7 
आज के दिन आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। एकांत में समय बिताने का मन करेगा। शोध, लेखन और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। ध्यान और योग लाभकारी रहेंगे।

मूलांक 8
आज के दिन मेहनत का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धैर्य और अनुशासन से सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य में जोड़ों का ध्यान रखें।

मूलांक 9
आज आपके लिए ऊर्जा और साहस का दिन है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

5379487