Money Plant Vastu Tips: घर में मनी प्‍लांट लगाते वक्त न करें ये गलतियां, वरना शुरू हो जायेगी बर्बादी

Money Plant Vastu Tips Hindi
X
जिस भी घर में मनी प्लांट लगा होता है, उसमें तरक्की के द्वार भी खुलते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अधिकांश लोग मनी प्लांट घर में लगाते वक्त अनजाने में कुछ गलतियां करते है, जोकि नहीं करनी चाहिए। इन गलतियों की वजह से रुपया-पैसा बढ़ने की वजाय घटने

Money Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में धन आकर्षित करने के कई तरीके सुझाये गए है। इन तरीकों से अच्छा-खासा धन अर्जित किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में मनी प्‍लांट लगाना शुभ होता है। इस पौधे को धन आकर्षित करने वाला बताया जाता है। कहा जाता है कि जिस भी घर में मनी प्लांट लगा होता है, उसमें तरक्की के द्वार भी खुलते है। लेकिन यहां हम उन बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें मनी प्लांट लगाते समय ध्यान में रखना जरुरी है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अधिकांश लोग मनी प्लांट घर में लगाते वक्त अनजाने में कुछ गलतियां करते है, जोकि नहीं करनी चाहिए। इन गलतियों की वजह से रुपया-पैसा बढ़ने की वजाय घटने लगता है। साथ ही मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते है उन गलतियों के बारे में-

- अपने घर में मनी प्‍लांट उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह आमदनी पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। जिसकी वजह से आर्थिक तंगी झेलनी होती है।

- मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ रखनी चाहिए। नीचे की ओर झुकी हुई या जमीन पर पड़ी बेल जीवन की तरक्की में बाधा उत्पन्न करती है।

- घर में सूखा हुआ मनी प्‍लांट नहीं रखना चाहिए। कहते है सूखा मनी प्‍लांट घर में गरीबी को आमंत्रित करता है और मां लक्ष्मी की नाराजगी की वजह बनता है।

- घर के अंदर ही मनी प्‍लांट को लगाना शुभ माना गया है। इसे वॉशरूम के पास ना लगाएं। इसके नजदीक गंदगी होने से मां लक्ष्‍मी रूठ जाती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story