May Panchank 2024: 29 मई से 03 जून तक लगे रहेंगे पंचक, भूलकर भी न करें ऐसे काम, वरना होगा नुकसान

May Panchank 29 May to 03 June 2024
X
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने में 27 दिन बाद पंचक लगते है।
हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, पंचक की शुरुआत आज 29 मई बुधवार की रात 08 बजकर 06 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 03 जून शुक्रवार को रात 01 बजकर 41 मिनट पर होगा। इसके बाद आगाम

May Panchank 2024: प्रत्येक महीने में पांच दिन ऐसे होते है, जो कोई भी शुभ कार्य करने के लिए नहीं होते हैं। इन पांच दिनों को पंचक कहा जाता है। इन दिनों में कोई भी अच्छा कार्य करने से सफलता प्राप्त नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने में 27 दिन बाद पंचक लगते है। जब-जब पंचक लगता है, तो चन्द्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्व भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में विचरण करते हैं। इन नक्षत्रों को पार करने में 5 दिन का समय लगता है।

हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, पंचक की शुरुआत आज 29 मई बुधवार की रात 08 बजकर 06 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 03 जून शुक्रवार को रात 01 बजकर 41 मिनट पर होगा। इसके बाद आगामी जून महीने के अंत में भी पंचक लगेंगे, जिसकी शुरुआत 26 जून से होगी और समापन 30 जून को होगा।

पंचक में क्या करें क्या न करें?

  • - पंचक में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। यदि शुभ कार्य इन दिनों में किये गए तो अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।
  • - पंचक में भूलकर भी दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा नहीं करने चाहिए। यह दिशा यम और पितरों की होती है, जो हानि कर सकती है।
  • - पंचक के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इन पांच दिनों में बीमारियों की चपेट में आने का अज्ञात भय बना रहता है।
  • - पंचक के दौरान चारपाई भूलकर भी नहीं बनवानी चाहिए। यदि ऐसा किया तो भविष्य में परेशानियों को झेलना पड़ सकता है।
  • - पंचक के दौरान लकड़ी से जुड़े हुए काम करना अशुभ होता है। यदि ऐसे काम किये तो लकड़ी इकठ्ठा न करें और न ही जलाएं।
  • - पंचक के दौरान घर की छत बनवाना अशुभ होता है। ऐसा करने से क्लेश और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story