Mangal Gochar 2024: मंगल 23 अप्रैल को करेगा राशि परिवर्तन, 5 राशि वाले रहें सतर्क, धन हानि के योग

Mangal Gochar April 2024 Negative Effect
X
मंगल ग्रह 23 अप्रैल के दिन कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहा है।
Mangal Gochar 2024: मंगल ग्रह 23 अप्रैल को राशि परिवर्तन करेगा। कुंभ से मीन राशि में जा रहे हैं। जानिए इस गोचर का लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Mangal Gochar 2024: मंगल एक ऊर्जावान ग्रह है। इसका राशि परिवर्तन कई सारे प्रभाव डालता है। मंगल 23 अप्रैल को राशि परिवर्तन कर रहा है। मंगल कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। लेकिन पांच ऐसी राशियां है, जिन पर मंगल का गोचर अच्छा नहीं रहेगा। ये पांच राशियां कौन -सी हैं? इन पर मंगल के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा? जानिए-

मेष राशि (Mesh Rashifal)
मंगल गोचर मेष राशि के लोगों के लिए अशुभ रहने वाला है। इन जातकों को धन हानि होने की संभावना बन रही है। ये लोग मानसिक तौर पर अशांति अनुभव करेंगे। विरोधी परेशान कर सकते है। सेहत संबंधी समस्‍या से जूझ सकते है। भाई-बहन या किसी करीबी मित्र से विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Kark Rashifal)
मंगल का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को बार-बार यात्रा करवा सकता है, इससे थकान आप पर हावी हो सकती है। बातचीत और रवैये में परिवर्तन आ सकता है, जोकि आपकी छवि को नुकसान पहुंचाएगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है, जो सेहत बिगाड़ सकती है। धर्म की तरफ रूचि बढ़ेगी।

सिंह राशि (Singh Rashifal)
मंगल का गोचर सिंह राशि वालों के लिए चुनौती पेश करेगा। इन जातकों के अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। साथ ही बेवजह की यात्राएं होंगी, जिससे परेशान हो सकते है। आत्‍मविश्‍वास में कमी देखने को मिल सकती है। सिंह जातक दुविधा में और तनाव में रह सकते है। वाणी में आक्रामकता लाने से बचें, नुकसान संभव है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातकों के मन में मंगल गोचर के प्रभाव के चलते निराशा का भाव रह सकता है। करियर में तरक्की की रफ़्तार धीमी पड़ सकती है। करियर में ठहराव महसूस करेंगे। यह समय धैर्य का परिचय देने का है, इसलिए परेशान न हो। क्रोध और नशे से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान कर सकते है।

मीन राशि (Meen Rashifal)
मंगल राशि परिवर्तन कर मीन राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में मंगल का मीन में प्रवेश इन जातकों का सहकर्मियों से विवाद करवा सकता है। लाइफ पार्टनर या बिजनेस पार्टनर से रिश्ते बिगड़ने की संभावना बन रही है। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। नए व्यापार की योजना को थोड़े समय के लिए टाल देवें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story