Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? यहां जानें सभी कड़े नियम

Mahashivratri Vrat me Kya Khana Chahiye aur Kya Nahi Khana Chahiye
X
इस दिन भगवान महादेव और मां पार्वती की विधिवत पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
26 फरवरी 2025, बुधवार को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान महादेव और मां पार्वती की विधिवत पूजा करने से विशेष फलों

Mahashivratri 2025 Vrat Niyam In Hindi: 26 फरवरी 2025, बुधवार को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान महादेव और मां पार्वती की विधिवत पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। श्रद्धा और भक्ति भाव से इस व्रत को पूरा करने वाले साधक जीवन की कई परेशानियों से स्वतः ही निपटने में सक्षम हो जाते है। यहां हम जानेंगे महाशिवरात्रि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए?

महाशिवरात्रि के दिन फलाहार में सिंघाड़े के आटे से बना हलवा खाना चाहिए। इसके अलावा सिंघाड़े के आटे की पकौड़ी का सेवन किया जा सकता है। वहीं कुट्टू के आटे की कचौड़ी या पूरी और सेंधा नमक के साथ बना आलू दम का सेवन करना भी सही रहता है। इन सब के साथ आप कुट्टू के चावल की खीर और फल, सूखे मेवे भी इस व्रत में खा सकते है। इसके अलावा बिना अनाज वाली मिठाई, दूध, मखाने, नारियल बर्फी का भी सेवन करना ठीक रहेगा।

महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

महाशिवरात्रि व्रत में मांसाहार और मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसमें मांस, मछली और शराब जैसी तामसिक चीजें शामिल है। इसके अलावा प्याज और लहसुन जैसे खाद्य पदार्थों से भी इस दिन परहेज करना ठीक रहेगा। अन्यथा ये चीजें आध्यात्मिक शुद्धता को ख़त्म कर सकती है। इन सब के अलावा ध्यान रखें महादेव के इस व्रत के दौरान किसी भी तरह का बुरा आचरण आपकी पूजा को खंडित कर सकता है। इसलिए ब्रह्मचर्य पालन करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story