Mahashivratri 2025: अपनी राशि अनुसार महाशिवरात्रि पर करें शिव मंत्रों का जाप, कोई नहीं रोक सकेगा तरक्की

Mahashivratri 2025 Shiv Mantra According to Zodiac Sign
X
राशि अनुसार शिव मन्त्रों का जाप किया जाए, तो विशेष लाभ प्राप्त किये जा सकते है।
इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Mahashivratri 2025 Shiv Mantra According to Zodiac Sign: इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन अपनी राशि अनुसार शिव मन्त्रों का जाप किया जाए, तो विशेष लाभ प्राप्त किये जा सकते है। चलिए जानते है मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए विशेष शिव मंत्र।

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार शिव मंत्र और उपाय
(Shiv Mantra According to Zodiac Sign on Mahashivratri)

  • - मेष राशि के जातकों को 'ऊँ शिवाय नमः ऊँ' मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर बेल के तने से घी भी अर्पित करें। महाशिवरात्रि के दिन यह उपाय करने से मेष राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा।
  • - वृष राशि के जातकों को 'ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः' मंत्र का जाप करते हुए महाशिवरात्रि पर बेलफल से हवन करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन यह उपाय करने से वृषभ जातकों के जीवन में धन प्राप्ति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
  • - मिथुन राशि के जातकों को 'नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं' मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही महाशिवरात्रि पर बालू, राख, गोबर, गुड़ व मक्खन मिश्रित एक शिवलिंग बनाकर उसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए। अंत में शिवलिंग को बहते हुए जल में अर्पित कर देना चाहिए।
  • - कर्क राशि के जातकों को दूध, घी और अन्न से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह उपाय कर्क जातकों को राजनीतिक क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा।
  • - सिंह राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर संध्या के समय शिव मंदिर में दीपक प्रज्ज्वलित कर 'ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः' मंत्र जपना चाहिए। इस उपाय को करने से सिंह जातकों के घर में चल रही परेशानियां समाप्त होती है।
  • - कन्या राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की विधिवत पूजा करनी चाहिए। शिव मंदिर में नारियल अर्पित करना चाहिए। साथ ही 'निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं।' मंत्र को जपना चाहिए। इस उपाय से विवाह के योग भी बनते है।
  • - तुला राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन दही से हवन करना चाहिए, जिसमें 'ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय श्रीमते आयुःप्रदाय, धनदाय, पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः कष्टं घोर भयं वारय वारय पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं क्लीं ह्रीं ऐं ऊँ सम संख्याम सावित्रीम् जपेत्- ॐ तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात।' मंत्र जपना चाहिए।
  • - वृश्चिक जातक महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और चंदन का लेप लगाएं। साथ ही 'ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ।' मंत्र जपें।
  • - धनु जातक महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर एक मुट्ठी बेर अर्पित कर 'ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय।' जपें।
  • - मकर जातक महाशिवरात्रि पर दूध चावल से बनी खीर से हवन कर 'ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।' मंत्र का जाप करें।
  • - कुंभ जातक महाशिवरात्रि के दिन दूध से हवन कर 'ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः।' जपें।
  • - मीन जातक महाशिवरात्रि पर तिल से हवन कर बेल के पेड़ की पूजा करें। साथ ही 'ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः।' मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story