Vastu Tips in Hindi: घर की इन दिशाओं में रखें ये ख़ास चीजें, चुंबक की तरह खिंचा आता है पैसा

Maa Lakshmi Direction in Home
X
वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी घर की उत्तर और पश्चिम दिशा में वास करती है। इन दिशाओं में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाकर रखनी चाहिए।
Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी का वास होता है। उत्तर दिशा में वास्तु से जुड़ी वस्तुएं रखने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। 

Vastu Tips in Hindi: भारतीय संस्कृति का एक प्राचीन विज्ञान है, जिसे हम वास्तुशास्त्र के नाम से जानते है। हिंदू धर्म में लोग घर बनाते समय अथवा घर में चीजों को व्यवस्तिथ करने के लिए वास्तु नियमों का ध्यान रखते है। वास्तुशास्त्र प्रकृति और ऊर्जा के नियमों पर आधारित विज्ञान माना जाता है। कहा जाता है कि, यदि घर में वास्तु नियमों की पालना न की जाए तो कई परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि, उत्तर दिशा में वास्तु से जुड़ी वस्तुओं को रखा जाए तो जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

वास्तुशास्त्र में विश्वास रखने वाले लोग कहते है कि, घर में बने मंदिर का निर्माण वास्तु के अनुसार ही करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। वास्तु अनुसार मंदिर निर्माण से घर में धन, वैभव, समृद्धि का वास होता है। धन-संपदा में बरकत होती है।

मां लक्ष्मी करती है घर की इस दिशा में निवास
वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी घर की उत्तर और पश्चिम दिशा में वास करती है। इसलिए घर में इन दिशाओं में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाकर रखनी चाहिए। साथ ही इन दिशाओं में स्वछता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा इन दिशाओं में लाल रंग के कपड़े में एक चांदी का सिक्का बांधकर रखें। माना जाता है कि, इन उपायों को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा सदैव उस परिवार में बनी रहती है और कभी भी गरीबी का सामना नहीं करना पड़ता है।

इन उपायों को करने से मिलेगी सुख-शांति
घर-परिवार में उत्तर-पूर्व दिशा में चंदन रखना शुभ माना गया है। मान्यता है कि, चंदन भगवान शिव को प्रिय है और वे इसी दिशा में वास करते है। चन्दन के साथ ही उत्तर-पूर्व दिशा में गंगाजल रखें और नियमित तौर पर इस पवित्र जल से छिड़काव करें। ऐसा करने से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वास्तु के जानकार कहते है कि, उपरोक्त नियमों की पालना से व्यक्ति के जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story