Diwali 2024: इन 5 राशि वालों के लिए अद्भुत है आज की दिवाली, बढ़ेगा सुख-समृद्धि और वैभव

lucky horoscope Diwali 2024 Shubh Yog Rashifal
X
दिवाली के इस शुभ अवसर और महापर्व की बेला पर 4 ख़ास शुभ योग निर्मित हो रहे हैं।
आज 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को दिवाली का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ज्योतिष की दृष्टि से भी यह दिवाली अलौकिक होने जा रही है। आज दिवाली के इस शुभ अवसर

Diwali 2024 Rashifal: आज 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को दिवाली का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ज्योतिष की दृष्टि से भी यह दिवाली अलौकिक होने जा रही है। आज दिवाली के इस शुभ अवसर और महापर्व की बेला पर 4 ख़ास शुभ योग निर्मित हो रहे हैं। जिसमें नवपंचम राजयोग, गुरु शुक्र का समसप्तक राजयोग, शश राजयोग और लक्ष्‍मी योग शामिल है। इन शुभ योगों के प्रभाव से 5 राशि के लोगों का भाग्य उदय होगा।

वृषभ राशिफल -दिवाली 2024

चार विशेष शुभ योगों के प्रभाव से आज दिवाली से वृषभ राशि के लोगों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। इन राशि के जातकों के लिए शश योग लाभ के रस्ते खोलेगा। जिसके प्रभाव से इनके पुराने विवाद सुलझेंगे और परेशानियां दूर होंगी। कारोबार में विस्तार होगा। साथ ही निवेश से भविष्य में लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिफल -दिवाली 2024

2024 की दिवाली मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी सकारात्मक रहने वाली है। इन जातकों को शुभ योगों के प्रभाव से करियर में अच्छे और आकर्षक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। इसी दौरान नई गाड़ी और मकान खरीदने के योग हैं। इसके अलावा विदेश यात्रा की भी प्रबल संभावना बन रही है।

कन्‍या राशिफल -दिवाली 2024

कन्या राशि के जातकों के लिए आज की दिवाली शुभ रहने वाली है। समसप्‍तक राजयोग इन जातकों के लिए धनलाभ कराने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को करियर में प्रमोशन अथवा बोनस का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा रुका हुआ धन मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।

तुला राशिफल -दिवाली 2024

तुला राशि के जातकों के लिए ये दिवाली काफी अच्छी होने वाली है। इन जातकों को शुभ योगों के प्रभाव से आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही नौकरी में प्रमोशन की शुभ सूचना मिलने की प्रबल संभावना है। आज के दिन धन निवेश करने से भविष्य में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशिफल -दिवाली 2024

कुंभ राशि के लिए इस साल की दिवाली कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम देने वाली रहेगी। इन जातकों को करियर में बड़े और सुनहरे अवसर मिल सकते है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story