Diwali Puja Shubh Muhurat 2024: आज दिवाली पर इन 3 शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, नोट करें पूरी जानकारी

Diwali 2024 Laxmi Puja Shubh Muhurat
X
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती है और अपने साधकों को धन और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है।
आज 31 अक्टूबर गुरुवार को देशभर में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सुख और समृद्धि के प्रतीक इस त्यौहार में धन की देवी मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य गणेश जी की पूजा करने का विधान

Diwali Puja Shubh Muhurat 2024: आज 31 अक्टूबर गुरुवार को देशभर में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सुख और समृद्धि के प्रतीक इस त्यौहार में धन की देवी मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य गणेश जी की पूजा करने का विधान है। मान्यताओं के मुताबिक, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती है और अपने साधकों को धन और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। चलिए जान लेते हैं, ज्योतिष के अनुसार आज दिवाली लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या हैं।

दिवाली 2024 लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त
(Diwali 2024 Puja Ka Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 37 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। यह मुहूर्त 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे से मध्य रात्रि तक चलेगा। लक्ष्मी पूजन से पहले घर के हर कोने को स्वच्छ रखें और मंदिर को साफ़ रखें और शुभ मुहूर्त में पूजा करें।

दिवाली पर पूजा के 3 शुभ मुहूर्त

  • प्रदोष काल में पूजा मुहूर्त का समय: 31 अक्टूबर 2024 को शाम 05:35 से रात 08:11 तक रहेगा।
  • वृषभ काल में पूजा मुहूर्त का समय: 31 अक्टूबर 2024 को शाम 06:21 से रात 08:17 तक रहेगा।
  • निशिता काल में पूजा मुहूर्त का समय: 31 अक्टूबर 2024 को रात 11:39 से देर रात 21:31 तक रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story