Logo
Lehsuniya Ratan ke Baare me Jankari: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर और कुंभ राशि के लोगों को लहसुनिया रत्न धारण करना शुभ माना गया है। इनके अलावा कन्या, वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लोग भी इसे पहन सकते है। लेकिन कोई भी रत्न धारण करने से पहले ज्योतिषी की सलाह अवश्य लेवें।

Lehsuniya Ratan ke Baare me Jankari: रत्न शास्त्र में अलग-अलग 9 तरह के रत्नों के बारे में बताया गया है। इन रत्नों का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के लिए जातकों को राशि अनुसार रत्न धारण करने चाहिए। यदि ऐसा नहीं करते है तो जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है। इसी कड़ी में हम बात कर रहे है लहसुनिया रत्न की, जिसका संबंध केतु ग्रह से होता है। चलिए जानते है लहसुनिया रत्न किन लोगों के लिए शुभ है और किसके लिए अशुभ। जानते है इसके फायदे-नुकसान के बारे में और यह किस राशि के लिए शुभ हैं। 

लहसुनिया रत्न धारण करने के फायदे
(Lehsuniya Pehanne ke Fayde) 

  • - कुंडली में केतु ग्रह की कमजोर स्तिथि की मजबूती के लिए लहसुनिया रत्न धारण करना चाहिए। 
  • - स्टॉक मार्केट, निवेश से जुड़े हुए लोगों के लिए लहसुनिया रत्न पहनना फायदेमंद माना गया है। 
  • - व्यापार में उन्नति और कमाई को बढ़ाने के लिए लहसुनिया रत्न लाभकारी सिद्ध होता है। 
  • - अपनी आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए लहसुनिया रत्न मददगार माना गया है। 
  • - धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाने के लिए लहसुनिया रत्न धारण करना शुभ होता है। 

लहसुनिया रत्न पहनने के नियम
(Lehsuniya Pehanne ke Niyam) 

  • - कम से कम 6 से 7 रत्ति का ही लहसुनिया धारण करना आवश्यक माना गया है। 
  • - लहसुनिया रत्न धारण करने के लिए विशाखा नक्षत्र और मंगलवार का दिन शुभ हैं। 
  • - लहसुनिया रत्न धारण करने से पहले गाय के दूध और गंगाजल से शुद्धिकरण करें। 
  • - चांदी की अंगूठी में पिरोकर ही लहसुनिया रत्न धारण करने का लाभ प्राप्त होता है। 

लहसुनिया किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ? 
(Lehsuniya Ratna Shubh Ashubh Rashifal) 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर और कुंभ राशि के लोगों को लहसुनिया रत्न धारण करना शुभ माना गया है। इनके अलावा कन्या, वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लोग भी इसे पहन सकते है। लेकिन कोई भी रत्न धारण करने से पहले ज्योतिषी की सलाह अवश्य लेवें। दरअसल, सभी रत्न जातक की कुंडली में ग्रहों की स्तिथि देखकर ही धारण करने की सलाह दी जाती है। यदि कोई भी जातक बिना ग्रह स्तिथि जानकार रत्न धारण करता है तो उसे अशुभ परिणाम मिलते है। लहसुनिया रत्न मेष, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को पहनने से बचना चाहिए। साथ ही कालसर्प दोष या कमजोर हृदय वाले लोग भी इसे नहीं पहनें। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487