Logo
Holi 2025 Grah Gochar Effect: इस बार 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को धूलेड़ी मनाई जायेगी। होली के इस शुभ अवसर पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से संपूर्ण राशिचक्र प्रभावित होने जा रहा है। इसमें से चुनिंदा 4 राशियां ऐसी है, जिनके जीवन में बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसकी वजह से इन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। चलिए जानते है-

Holi 2025 Grah Gochar: हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को धूलेड़ी मनाई जायेगी। होली के इस शुभ अवसर पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से संपूर्ण राशिचक्र प्रभावित होने जा रहा है। इसमें से चुनिंदा 4 राशियां ऐसी है, जिनके जीवन में बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसकी वजह से इन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। चलिए जानते है- 

होली 2025 मेष राशिफल 
(Holi 2025 Aries Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए यह होली शुभ परिणाम देने वाली रहेगी। मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव से मेष जातकों के जीवन में आर्थिक समृद्धि बढ़ने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ मिलना तय है। कारोबारियों को रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 

होली 2025 सिंह राशिफल 
(Holi 2025 Leo Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह होली सकारात्मक बदलाव लाने वाली रहेगी। इन जातकों पर सूर्यदेव की कृपा रहेगी। इसके शुभ प्रभाव से इन जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय निकलेगा। 

होली 2025 वृश्चिक राशिफल 
(Holi 2025 Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए होली शुभ परिणाम देने वाली रहेगी। कारोबारी जातकों को उम्मीद से बेहतर धनलाभ होने की संभावना है, जो आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। नौकरीपेशा जातकों को नए प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी मिलेगी, जो करियर के लिहाज से बेहतर होने वाला है। नई ताजगी बनी रहेगी। 

होली 2025 मीन राशिफल 
(Holi 2025 Pisces Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए होली का त्यौहार शुभ होने वाला है। इन जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में एक के बाद एक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। अविवाहितों के विवाह योग बन रहे है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487