आज बन रहा गुरुपुष्य योग: इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, करने होंगे ये उपाय

Guru Pushya Yog
X
Guru Pushya Yog
आज गुरु पुष्य योग बनने जा रहा है, जिससे तीन राशियों को लाभ ही लाभ मिलेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lucky Zodiac Sign: आज चंद्रमा मिथुन राशि उपरांत कर्क राशि में संचरण करने वाले हैं। आज पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है, जिससे गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। आज अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और आज नवमी श्राद्ध भी है, जिसे मातृ नवमी श्राद्ध के नाम से जाना जाता है।

पितृपक्ष के नौवें दिन गुरु पुष्य योग के साथ ही साथ अमृत सिद्धि योग और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। जिसके कारण आज का दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है। आज से कुछ राशियों की किस्मत भी चमकने वाली है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मिथुन राशि

आज से मिथुन राशि वाले जातकों को शुभ संदेश मिलने की संभावना है। आज भगवान विष्णु की कृपा रहेगी। दान-पुण्य जैसे उत्तम कार्य जरूर करें। साथ ही आप अपने लाइफ स्टाइल में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अब आप अपने सारे कार्यों को बैलेंस बनाकर चलेंगे, जिससे आपकी सारी समस्याओं का हल निकल जाएगा। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है।

आज मिथुन राशि वाले लोग केले के वृक्ष की पूजा करें और देसी की का दीपक जलाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए गुरु पुष्य योग लाभदायक साबित होगा। माना जा रहा है कि कन्या राशि वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आय में भी वृद्धि का योग बन रहा है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको बहुत जल्द पदोन्नति हो सकता है। कारोबारी लोगों को बहुत ज्यादा लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि वाले जीवन में तरक्की के लिए पीले रंग का प्रयोग करें और हल्दी की माला लटकाएं।

तुला राशि

गुरु पुष्य योग का प्रभाव तुला राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। भगवान विष्णु की कृपा से तुला राशि वाले लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। पूरे परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा मंगलमय साबित होगा। वही, जो जातक नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं उनको बहुत जल्द अच्छी नौकरी मिल सकती है। कारोबारियों के लिए बहुत ही शुभ समय रहेगा।

तुला राशि वाले लोग गुरुवार के दिन घर में सुख-शांति और समृद्धि पाने के लिए केसर, पीला चंदन, हल्दी का दान करें।

यह भी पढ़ें- आज है मातृ नवमी, जानें मातृ नवमी पर ही क्यों होता है महिला पितरों का श्राद्ध कर्म

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story