Favourite Zodiac Signs Of Maa Durga: ये 3 राशियां है मां दुर्गा को बहुत प्रिय, देवी मां करती है हर मुराद पूरी

Favourite Zodiac Signs Of Maa Durga
X
नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा पृथ्वीलोक पर ही रहती है और अपने भक्तों से सभी कष्टों का निवारण करती है।
नवरात्रि का पवित्र पर्व चल रहा है। इन 9 दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुप की पूजा करने का विधान है। मां आदिशक्ति देवी दुर्गा की इन दिनों सच्ची श्रद्धा और आस्था से भक्ति

Favourite Zodiac Signs Of Maa Durga: नवरात्रि का पवित्र पर्व चल रहा है। इन 9 दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुप की पूजा करने का विधान है। मां आदिशक्ति देवी दुर्गा की इन दिनों सच्ची श्रद्धा और आस्था से भक्ति करने पर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। माना जाता है कि, नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा पृथ्वीलोक पर ही रहती है और अपने भक्तों से सभी कष्टों का निवारण करती है। राशिचक्र की कुछ चुनिंदा ऐसी राशियां है, जिनके जातक यदि मां दुर्गा की पूरी आस्था के साथ उपासना करें, तो मां उन्हें शीघ्र प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करती है। चलिए जानते है मां दुर्गा की प्रिय उन चुनिंदा राशियों के बारे में।

वृषभ राशि - मां दुर्गा की प्रिय राशि
(Vrashabh Rashi Maa Durga Favourite Zodiac)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा वृषभ राशि की आराध्य देवी है। इसलिए मां की कृपा हमेशा वृषभ राशि के जातकों पर बनी रहती है। इसलिए यदि नवरात्रि के दिनों में वृषभ राशि के जातक विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-उपासना करें, तो मां इनसे शीघ्र प्रसन्न होती है।

सिंह राशि - मां दुर्गा की प्रिय राशि
(Singh Rashi Maa Durga Favourite Zodiac)

मां आदिशक्ति देवी दुर्गा सिंह (शेर) की सवारी करती है, इसलिए उन्हें सिंहवाहिनी के नाम से जाना जाता है। यही कारण है कि सिंह राशि के जातकों पर मां दुर्गा का आशीर्वाद भी हमेशा बना रहता है। ये जातक नवरात्रि में सच्ची श्रद्धा के साथ मां की उपासना करें, तो उन्हें करियर-कारोबार में शीघ्र लाभ होगा।

तुला राशि - मां दुर्गा की प्रिय राशि
(Tula Rashi Maa Durga Favourite Zodiac)

शुक्र ग्रह और देवी दुर्गा, तुला राशि के आराध्य है। यदि तुला जातक नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा की श्रद्धा पूर्वक उपासना करें, तो इन्हें शीघ्र लाभ मिलता है। तुला राशि के जातक नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा करें और स्त्रोत-मंत्र का जाप अवश्य करें। ऐसा करने पर मां दुर्गा की कृपा से सभी मुरादें पूरी होंगी।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story