Logo
Dhan Prapti ke Upay: आप चाहते है घर-परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे और कभी भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े तो आपको घर की महिलाओं का आदर करना चाहिए। कहते है यदि घर की लक्ष्मी प्रसन्न है तो मां लक्ष्मी खुद उसी घर में निवास करने आती है।

Dhan Prapti ke Upay: हर व्यक्ति अपने जीवन में किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा है। कोई घातक बीमारी से, तो कोई अकेलेपन से, तो अधिकांश लोग ऐसे भी है जो रुपये-पैसे की तंगी के चलते जीवन यापन भी खुशी से नहीं कर पाते है। यदि आप भी बढ़ते कर्ज और लगातार चल रही आर्थिक तंगी से परेशान है तो आपको धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहिए। यह तो सही है कि साक्षात् मां लक्ष्मी से मिलना किसी के लिए संभव नहीं है, लेकिन अपने घर की महिलाओं को लक्ष्मी स्वरूपा मानकर उनका सम्मान करना भी लक्ष्मी देवी की सच्ची सेवा के बराबर माना गया है। कहते है हर महिला में लक्ष्मी वास करती है। 

आप चाहते है घर-परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे और कभी भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े तो आपको घर की महिलाओं का आदर करना चाहिए। कहते है यदि घर की लक्ष्मी प्रसन्न है तो मां लक्ष्मी खुद उसी घर में निवास करने आती है। चलिए जानते है घर की लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय।  

हर दिन सुबह के समय करें ये काम 

- हर व्यक्ति को रोजाना सुबह उठकर घर के मुख्य द्वार और दहलीज को एक लोटे जल से धोना चाहिए। इसके बाद मुख्‍य द्वार पर या उसके आसपास रोली से स्‍वास्तिक चिन्ह बना देवें। अब मां लक्ष्मी से घर पधारने का आग्रह करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके घर में तरक्की लेकर आती है। 

मां लक्ष्‍मी को आकर्षित करने के तरीके 

- घर में बनने वाली सुबह की पहली रोटी गाय माता को आखिरी रोटी कुत्ते को दी जानी चाहिए। ऐसा करने से संकट टलते है और धन-धान्य भरते है। 

- प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्‍मी की विधि-विधान से पूजा करें। साथ में कनकधारा स्‍त्रोत, श्रीयुक्त या लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। इससे तरक्की के द्वार खुलते है। 

- हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन अथवा शुक्रवार के दिन कमल गट्टे की माला से मां लक्ष्‍मी के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शुभ फल प्राप्त होते है। 

- हर व्यक्ति को अपने परिवार की सभी महिलाओं को मां लक्ष्मी स्वरूपा मानकर उन्हें मान-सम्मान देना चाहिए। समय-समय पर उन्हें भेंट भी देनी चाहिए। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487