Curtain Vastu Tips: घर में वास्तु अनुसार लगाएं अलग-अलग रंगों के पर्दे, जानें किस दिशा के कौनसा है शुभ

Curtains of different colors and direction for home according to Vastu
X
घर में वास्तु अनुसार अलग-अलग रंगों के पर्दे लगाने से सकारात्मक माहौल बनता है।
आज के दौर में सुंदर दिखना और सुंदर दिखाना, दोनों ही महत्वपूर्ण है। अब चाहे सुंदरता स्वयं की हो या फिर अपने घर-ऑफिस की। हर व्यक्ति चाहता है कि, न सिर्फ वो सुंदर लगे बल्कि

Vastu Tips For Curtain: आज के दौर में सुंदर दिखना और सुंदर दिखाना, दोनों ही महत्वपूर्ण है। अब चाहे सुंदरता स्वयं की हो या फिर अपने घर-ऑफिस की। हर व्यक्ति चाहता है कि, न सिर्फ वो सुंदर लगे बल्कि उसका घर भी उतना ही आकर्षक लगे, जो पूरे परिवार में सकारात्मक माहौल को बनाकर रखें। इसके लिए आवश्यक है वास्तु नियमों की पालना। यहां हम आपको घर में पर्दे लगाने से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताने जा रहे है, जो न सिर्फ घर-परिवार की खूबसूरती को बढ़ाते है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते है। साथ ही घर में प्रवेश करने वाली गंदगी को भी रोकते है। चलिए जानते है-

घर में पर्दे के लिए वास्तु टिप्स
(Vastu Tips For Curtain)

  • - ईशान दिशा में हल्के रंग यानी पीला, नारंगी, सफेद, ऑफ वाइट और गुलाबी पर्दे लगा सकते है। साथ ही हल्का हरा, नीला और बैंगनी रंग उपयुक्त रहेगा।
  • - दक्षिण दिशा में खिड़की और दरवाजों पर गहरे रंग के पर्दे, जैसे- लाल अथवा डार्क हरा आदि उपयोग में ले सकते हैं। यह सकारात्मक भी रहता है।
  • - नैऋत्य कोण में हल्का गुलाबी या लेमन कलर का पर्दा लगाया जा सकता है। इस कोण में दक्षिण का प्रभाव अधिक है गहरे रंग के पर्दे लगाएं।
  • - उत्तर दिशा के लिए आसमानी और सफेद रंग के पर्दे को शुभ माना गया है। यह परिवार में सुख-समृद्धि और शांत माहौल बनाकर रखता है।
  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा के लिए हल्के हरे रंग या फिर मिंट ग्रीन कलर के पर्दे लगा सकते है। यह शुभ परिणाम देते हैं।
  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पश्चिम दिशा में सफेद और नीले रंग के पर्दे लगाना सकारात्मक परिणाम देता है।
  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार आग्नेय कोण की खिड़की और दरवाजे पर पीले, लाल, मैरून, और नारंगी रंग के पर्दे लगा सकते है।
  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार वायव्य कोण में हल्का नीला, स्लेटी और बैंगनी रंग का पर्दा सकारात्मक माहौल उत्पन्न करता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story