Chhath Puja 2024: 8 नवंबर को है छठ पूजा का समापन, इस तरह करें व्रत का पारण

Chhath Puja Vrat Paran Time aur Vidhi
X
छठ का व्रत पारण करने के लिए सबसे पहले दूध का शर्बत पिया जाता है।
शुक्रवार 8 नवंबर 2024 को महापर्व छठ का समापन है। पौराणिक धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जो भी व्यक्ति छठ महापर्व के दौरान विधि-विधान से सूर्यदेव की आराधना करता है और व्रत

Chhath Puja 2024: शुक्रवार 8 नवंबर 2024 को महापर्व छठ का समापन है। पौराणिक धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जो भी व्यक्ति छठ महापर्व के दौरान विधि-विधान से सूर्यदेव की आराधना करता है और व्रत रखता है, उसे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वरदान मिलता है। कल शुक्रवार 8 नवंबर 2024 को सूर्योदय 6 बजकर 38 मिनट पर होगा। इसी समय पर व्रती सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके पश्चात हवन करते हुए व्रत का पारण किया जाएगा।

छठ का व्रत पारण करने के लिए सबसे पहले दूध का शर्बत पिया जाता है। इसके पश्चात सूर्य देव की आराधना में जो प्रसाद चढ़ाया जाता है, उसे ग्रहण किया जाता है। व्रत पारण के ठीक बाद परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाता है। साथ ही आसपास मौजूद सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया जाता है।

व्रत पारण में सात्विक भोजन करें

छठ पूजा का व्रत खोलते समय पूर्णतया सात्विक भोजन ग्रहण करें, लेकिन मसालेदार भोजन से परहेज करें। छठ व्रत करने से साधक को जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मान्यताओं के मुताबिक, छठ व्रत का फल भी तभी मिलता है, जब व्रत का पारण सही विधि से किया जाए।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story